PlayBreaking News

जब हिंदू नहीं चाहते तो गरबा में क्यों जाना:मुस्लिम युवा गरबा पंडाल में नहीं जाएं - पार्षद रुबीना इकबाल खान की अपील

Follow on Google News
जब हिंदू नहीं चाहते तो गरबा में क्यों जाना:मुस्लिम युवा गरबा पंडाल में नहीं जाएं - पार्षद रुबीना इकबाल खान की अपील
फाइल फ़ोटो पार्षद रुबीना इकबाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। नवरात्र महोत्सव कल से शुरु हो रहा है। इसके चलते शहर भर में माता अंबे की आराधना करने और गरबे के आयोजन की तैयारियां जोरशोर से हो रही है। ऐसे में हिंदू संगठनों ने गरबा पंडालो में धर्म विशेष के युवको के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसे देखते हुए पार्षद रुबीना इकबाल खान ने मुस्लिम समाज के युवाओं से अपील की है कि वह गरबा पंडालों में नहीं  जाएं।


    सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियों में पार्षद रुबीना इकबाल खान ने मुस्लिम समाज के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि कोई भी युवा गरबा पंडालो में नहीं जाए। जब लोग उनका आना पसंद नहीं करते है तो किसी भी युवा को इन जगहो पर नहीं जाना चाहिए। वैसे भी नवरात्र महोत्सव से मुस्लिम समाज का कोई लेनादेना नहीं है। रुबीना इकबाल खान ने कहा है कि कोई युवक जाए और फिर उसके साथ मारपीट जैसी घटनाएं होती है तो उनके माता-पिता को जितना बुरा लगता है उतना ही बुरा हमे भी लगता है। इसीलिए हम अपील कर रहे है कि कोई भी युवा गरबा पंडाल में नहीं जाए।

    पार्षद खान ने स्कूली छात्रो से कहा कि उनके दोस्त ऐसे आयोजनो में जाने की बात कहे तो उनसे इंकार करना ही उचित है। ज्ञात रहे कि मौजूदा में लवजिहाद मामले के तूल पकड़ने से इस वर्ष गरबा पंडाल में मुस्लिम युवाओं के प्रवेश को लेकर हिदंू संगठनो का रुख कड़ा बन गया है। ऐसे में धर्म विशेष के युवक पकड़े जाने पर उनके साथ मारपीट कर उनको पुलिस के हवाले किए जाने की तैयारियां है। इसको देखते हुए पार्षद रुबीना इकबाल खान ने नवरात्र के पहले ही युवाओं को गरबा पंडालो में नहीं जाने की नसीहत दी है। 

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts