हत्यारे प्रेमी ने प्रेमिका को उतार दिया मौत के घटा - मृतिका के शरीर पर लिखा था – “नशे में हूं, दूर रहो”

Follow on Google News
हत्यारे प्रेमी ने प्रेमिका को उतार दिया मौत के घटा - मृतिका के शरीर पर लिखा था – “नशे में हूं, दूर रहो”
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सामने आई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सुगनीदेवी मैदान के पास मिली 30 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके परिचित युवक मुकेश उर्फ काऊ को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि नशे की हालत में आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया, विरोध करने पर उसने बेरहमी से मारपीट की, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला शनिवार सुबह अचेत अवस्था में मैदान के पास पड़ी मिली थी। उसके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। हालत गंभीर होने पर उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    एसीपी हिमांशु मिश्रा ने बताया कि मृतका मूल रूप से इटारसी की रहने वाली थी और करीब 15 वर्षों से इंदौर में रह रही थी। शहर में उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक महिला नशे की आदी थी और उसके खिलाफ परदेशीपुरा थाने में दो आपराधिक मामले दर्ज थे। घटना के दौरान महिला ने अपने शरीर पर “नशे में हूं, दूर रहो” भी लिखा था। इस मामले में पुलिस ने टापू नगर निवासी मुकेश उर्फ काऊ को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का परिचित था और अक्सर उसके संपर्क में रहता था। जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने महिला को पांच हजार रुपए भी दिए थे। महिला का अन्य लोगों के साथ उठना-बैठना आरोपी को पसंद नहीं था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

    पुलिस का कहना है कि घटना वाली रात आरोपी नशे की हालत में था। उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, महिला ने विरोध किया तो उसने मारपीट कर दी। गंभीर चोट लगने से महिला बेसुध हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। सुबह एक कॉलेज कर्मचारी ने कराहने की आवाज सुनी और प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में घटना के बाद आरोपी को इलाके से जाते हुए देखा गया है। मृतका की दो बेटियां भी हैं, जो उससे अलग रहती थीं। पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म के प्रयास से जुड़े बिंदुओं पर प्रकरण दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts