PlayBreaking News

छेड़छाड़ के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, युवतियों को फंसाने का आरोप

Follow on Google News
छेड़छाड़ के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, युवतियों को फंसाने का आरोप
आरोपी मुस्तफा उर्फ गब्बर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर के राऊ थाना क्षेत्र में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुस्तफा उर्फ गब्बर को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर कैफे संचालिका से छेड़छाड़, अश्लील इशारे करने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ ऐसे ही मामलों में प्रकरण दर्ज हो चुके हैं और वह जेल जा चुका है।  बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। संगठन का आरोप है कि आरोपी धार्मिक प्रतीकों का उपयोग कर खुद को अलग पहचान में प्रस्तुत करता था और इसी आड़ में हिंदू युवतियों को निशाना बनाता रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले भी दो युवतियों ने उसके खिलाफ शिकायत की थी, जिनमें उसे जेल भेजा गया था।

    पीड़िता का आरोप
    राऊ पुलिस के अनुसार, सिलिकॉन सिटी निवासी 24 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह कैफे संचालन और टिफिन पार्सल का कार्य करती है। उसी इमारत में रहने वाला मुस्तफा उर्फ गब्बर उससे टिफिन मंगवाता था। आरोप है कि भुगतान के दौरान वह गलत नीयत से हाथ पकड़ने की कोशिश करता, अश्लील इशारे करता और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। पिछले 15 दिनों से उसका व्यवहार लगातार परेशान करने वाला हो गया था। पीड़िता के अनुसार, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पति को पूरी बात बताई और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

    पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
    बजरंग दल के अनिल पाटिल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2021 में द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवती को नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाने और शोषण का मामला सामने आया था, जिसमें वह जेल गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उस पर मंदिर के एक पुजारी पर हमला करने का भी आरोप लगा, जिसकी एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके अलावा कोर्ट परिसर में धमकी देने और मारपीट के मामलों में भी उसका नाम दर्ज है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts