Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर मोहना ? जो लड़ाकू विमान LCA ‘तेजस’ उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनीं

Follow on Google News
कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर मोहना ? जो लड़ाकू विमान LCA ‘तेजस’ उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनीं
भारत की पहली महिला लड़ाकू पायलटों में से एक स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह ने अब एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह अब भारत के 'मेड इन इंडिया' एलसीए तेजस लड़ाकू विमान की 18वीं 'फ्लाइंग बुलेट्स' स्क्वाड्रन में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। यह कदम भारतीय वायु सेना में महिलाओं के लिए एक बड़ी सफलता है।

8 साल पहले लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन में हुईं थी शामिल

मोहना 8 साल पहले फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुईं। ये अवनी चतुर्वेदी और भावना कांत के साथ फाइटर स्ट्रीम में आई थीं। तीनों पायलटों ने अपने शुरुआती दिनों में वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमान उड़ाए थे। अब Su-30MKi और LCA तेजस नियमित बेड़े में शामिल। भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर वायुसेना है। इसमें फिलहाल 20 महिला फाइटर पायलट हैं। 2016 में वायु सेना ने अपना युद्ध क्षेत्र महिलाओं के लिए खोल दिया। हाल ही में अधिकारी ने जोधपुर में 'तरंग शक्ति' अभ्यास में भाग लिया था, जहां वह सशस्त्र बलों के तीन उप प्रमुखों के साथ एक ऐतिहासिक उड़ान में शामिल थीं।

'तरंग शक्ति' अभ्यास क्या है ?

तरंग शक्ति एक बहु-चरणीय सैन्य अभ्यास है, जिसके पहले चरण में फ्रांस, जर्मनी, स्पेन और ब्रिटेन भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास 6 से 14 अगस्त तक तमिलनाडु के सुलूर एयरबेस पर आयोजित किया गया था। इस वर्ष इसका दूसरा चरण 30 अगस्त से 13 सितंबर तक वायु सेना स्टेशन जोधपुर में आयोजित किया गया था। इसमें ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, जापान, सिंगापुर और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों ने भाग लिया।

जानें देश में कितनी महिला लड़ाकू पायलट हैं

मोहना अब तक मिग-21 उड़ा रही थीं। हाल ही में उन्हें पाकिस्तान सीमा पर गुजरात सेक्टर के नलिया एयरपोर्ट पर तैनात एलसीए स्क्वाड्रन में तैनात किया गया था। ऐतिहासिक उड़ान के दौरान, स्क्वाड्रन लीडर मोहना को सेना और नौसेना के उप प्रमुखों को एलसीए तेजस लड़ाकू जेट उड़ाने के निर्देश देते और इसके लिए उनकी तैयारी में मदद करते देखा जा सकता है। सरकार द्वारा 2016 में लड़ाकू विमानन क्षेत्र को महिलाओं के लिए खोलने के बाद भारतीय वायु सेना में लगभग 20 महिला लड़ाकू पायलट हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts