Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

 BHOPAL NEWS : शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे तो मामा के लड़कों ने नाबालिग को नग्न कर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद 4 बदमाश पहुंचे जेल

 BHOPAL NEWS : शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे तो मामा के लड़कों ने नाबालिग को नग्न कर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद 4 बदमाश पहुंचे जेल
भोपाल। बुधवार को राजधानी भोपाल में एक नाबालिग को बेरहमी से पीटने के साथ ही उसे नग्न कर भगाने की घटना का एक वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई और मामले की पड़ताल में जुट गई। पुलिस की तफ्तीश में सामेन आया कि यह वीडियो परवलिया सड़क इलाके का है और घटना रविवार देर रात की है। इसके बाद पुलिस ने शाम तक इस केस के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि ये वारदात भी एक नाबालिग के साथ ही हुई है।

मामा के लड़कों ने ही पीटा और नग्न कर भगाया

पुलिस की जांच में सामने आया है कि परवलिया थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर में रविवार रात 17 साल का नाबालिग अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पांच लोगों ने उसे रास्ते में रोका और शराब पीने के लिए रुपए मांगे। मना करने पर उन्होंने मारपीट कर किशोर को नग्न कर दिया और सड़कों पर दौड़ने के लिए मजबूर किया। इस एक बदमाश ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर अपने वर्चस्व के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  वीडियो में चार युवक इस किशोर को पीटते हुए दिख रहे थे और मारपीट के बाद उन्होंने नाबालिग के कपड़े उतारकर उसे नग्न कर दौड़ाया। वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि वीडियो मुबारकपुर में बनाया गया है। इनमें से चार आरोपी पीड़ित के रिश्तेदार लगते हैं।

पुलिसकर्मियों ने दो को पहचाना

इस वीडियो में दिख रहे दो युवकों को परवलिया थाना के पुलिसकर्मियों ने पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने युवकों के घर जाकर दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने वारदात करना कबूल कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने बाकी साथियों के नाम भी बता दिए। पीड़ित भी मुबारकपुर का ही निवासी है। इन लोगों ने शराब के रूपए मांगने के लिए किशोर को रास्ते में रोका था। परवलिया थाने के टीआई रोहित नागर के मुताबिक इस केस में अनीस, लईक, नईम, तीनों सगे भाई हैं और नाबालिग के रिश्तेदार भी है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी सुमाइल तो नाबालिग फरियादी के सगे मामा का बेटा है। इसके अलावा एक नाबालिग आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया गया है, जो आरोपियों का दोस्त है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ये भी पढ़ें- छतरपुर में युवक को निर्वस्त्र कर पीटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts