Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खेत में काम कर रही भाभी से छेड़छाड़ करने से रोका तो देवर को मारी गोली, मौत; आरोपी फरार

Follow on Google News
खेत में काम कर रही भाभी से छेड़छाड़ करने से रोका तो देवर को मारी गोली, मौत; आरोपी फरार
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां खेत में काम कर रही भाभी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने देवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

खेत पर काम कर रहे थे देवर-भाभी

जानकारी के अनुसार, ये घटना खिरिया चौकी के नेगुआं गांव की है। मृतक के परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम को छत्रपाल सिंह (27) अपनी भाभी के साथ खेत पर काम कर रहे थे। तभी वहां से यूपी के महरौनी में रहने वाले ऋषि साहू और राजेश साहू बाइक से जा रहे थे। दोनों भाभी को देखकर उनसे छेड़छाड़ करने लगे। खेत में मौजूद देवर ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने बंदूक निकाल धमकाने लगे। जब मौके से दोनों भाभी- देवर भागने लगे तो उन्होंने फायर कर दिया, जिससे गोली छत्रपाल की पीठ पर जा लगी। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

गंभीर हालत में ले गए अस्पताल

इसके के बाद तुरंत परिजन खेत पहुंचे और युवक को गंभीर हालत में नजदीक के महरौनी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। शनिवार सुबह शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर यूपी के महरौनी निवासी ऋषि और राजेश साहू पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उनके घर और अन्य ठिकानों पर दबिश दी गई। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts