एमपी सरकार का बड़ा फैसला;गेहूं और उड़द पर मिलेगा बोनस, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान

एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए गेहूं और उड़द की खरीदी पर बोनस देने की घोषणा की है।
Follow on Google News
गेहूं और उड़द पर मिलेगा बोनस, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए गेहूं और उड़द की खरीदी पर बोनस देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेहूं पर 40 रुपए प्रति क्विंटल और उड़द पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है।

    ये भी पढ़ें: यूपीएससी रिजल्ट: सेल्फ स्टडी का कमाल, IPS ट्रेनिंग के साथ आस्था जैन ने UPSC में मारी बाजी, बनीं ऑल इंडिया टॉपर!

    ‘सरकार किसान कल्याण के लिए समर्पित’

    मुख्यमंत्री ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। उन्होंने लिखा कि ‘राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद यह अहम फैसला लिया गया हैं।‘ इसी के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि- उड़द की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 600 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इसकी खेती करें, और उन्हें आर्थिक लाभ मिल सके। इसके अलावा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली देने का भी फैसला किया है। कुल मिलाकर किसानों का गेहूं 2625 प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा जाएगा।

    Twitter Post

    गेहूं खरीदी के पंजीयन की तारीख बढ़ाई गई   

    इसके साथ ही गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तारीख भी बढ़ाकर 7 मार्च से 10 मार्च कर दी गई है। इस सहूलियत से वे किसान भी अब पंजीयन करा सकेंगे, जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts