यूपीएससी रिजल्ट:सेल्फ स्टडी का कमाल, IPS ट्रेनिंग के साथ आस्था जैन ने UPSC में मारी बाजी, बनीं ऑल इंडिया टॉपर!

यूपी के शामली जनपद की रहने वाली आस्था जैन ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में 9वां रैंक हासिल कर अपने प्रदेश का नाम रौशन किया है। साल 2018-19 में उन्होंने CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया था।
सेल्फ स्टडी का कमाल, IPS ट्रेनिंग के साथ आस्था जैन ने UPSC में मारी बाजी, बनीं ऑल इंडिया टॉपर!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणामों ने शामली जनपद को नई ऊंचाईयां दी हैं। शहर की होनहार बेटी आस्था जैन ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया नौवीं रैंक प्राप्त कर नया इतिहास रच दिया है। आस्था की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जनपद का नाम रौशन किया है। आस्था जैन बचपन से ही पढ़ने में बहुत तेज थीं। पढ़ाई-लिखाई से उनका पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा स्कॉटिश स्कूल से प्राप्त की। साल 2018-19 में उन्होंने CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया था। 

    पहले प्रयास में ही पाई सफलता

    आस्था जैन ने अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए किसी भी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। उन्होंने सेल्फ स्टडी और दृढ़ संकल्प के बल पर इस परीक्षा को पास किया। इस साल यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें आस्था ने न केवल सफलता प्राप्त की, बल्कि टॉप 10 में अपनी जगह बनाकर सभी को हैरान कर दिया। इससे पहले साल 2023 में अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने 131वीं रैंक हासिल की थी। वर्तमान समय में वह पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

    बचपन का सपना किया साकार

    उत्तर प्रदेश की आस्था ने यह साबित कर दिया कि अगर किसी भी सपने को दिल से जिया और उसके प्रति सही कार्य किया जाए तो मंजिल कभी दूर हो ही नहीं सकती। उन्होंने बचपन में ही आईपीएस अधिकारी बनने का सपना देखा था। बिना किसी कोचिंग संस्थान की मदद लिए सेल्फ स्टडी के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प अगर गहरा हो तो सपनों को पूरा करना और भी आसान हो जाता है।

    ये भी पढ़ें: UPSC 2025 : रोज 13 घंटे पढ़ाई, कोई कोचिंग नहीं, मां की प्रेरणा से शिखर तक पहुंचे अनुज

    शिक्षा के प्रति समर्पण ने दिलाई जीत 

    आस्था कांधला के बड़ा बाजार की निवासी हैं। उनका सारा बचपन इस बड़े बाजार में बीता। वे बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित और जुझारू थीं। यही वजह रही कि पहले 12वीं की परीक्षा में ऑल इंडिया 4थी रैंक और उसके बाद अपने तीसरे प्रयास में बिना किसी शिक्षण संस्थान का सहारा लिए, खुद के स्व-अध्य्यन के दम पर यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया 9 वीं रैंक लाकर पूरे देश का नाम रौशन किया।


     

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts