Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

WhatsApp का नया अपडेट : अब स्टेटस के बीच दिखेंगे ऐड, चैनल सब्सक्रिप्शन का फीचर भी होगा शुरू

Follow on Google News
WhatsApp का नया अपडेट : अब स्टेटस के बीच दिखेंगे ऐड, चैनल सब्सक्रिप्शन का फीचर भी होगा शुरू
WhatsApp ने अब खुद को एक सिंपल मैसेजिंग ऐप से आगे बढ़ाते हुए एक नया फीचर पेश किया है – चैनल सब्सक्रिप्शन। इस फीचर के जरिए कुछ चुनिंदा चैनल्स पर एक्सक्लूसिव कंटेंट देखने के लिए आपको मंथली फीस देनी पड़ सकती है। यानी अगर आप किसी न्यूज, स्पोर्ट्स या एंटरटेनमेंट चैनल के खास अपडेट्स चाहते हैं, तो अब आपको उसे सब्सक्राइब करना होगा।

एक्सक्लूसिव कंटेंट सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए

इस फीचर का फायदा उन यूज़र्स को मिलेगा जो किसी चैनल के हर छोटे-बड़े अपडेट तुरंत पाना चाहते हैं। जैसे यूट्यूब पर कुछ वीडियोज़ सिर्फ पेड मेंबर्स के लिए होते हैं, वैसे ही WhatsApp चैनल्स पर भी कुछ कंटेंट केवल पेड सब्सक्राइबर्स को ही दिखेगा।

चैनल प्रमोशन का नया ऑप्शन

WhatsApp ने चैनल एडमिन्स को भी एक नया मौका दिया है। अब एडमिन्स अपने चैनल को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रमोट कर सकते हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि प्रमोशन का खर्च कितना होगा, लेकिन यह फीचर उन क्रिएटर्स और ब्रांड्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो अपनी रीच और फॉलोअर्स बढ़ाना चाहते हैं।

स्टेटस में दिखेंगे अब विज्ञापन

एक और बड़ा बदलाव WhatsApp स्टेटस से जुड़ा है। अब जब आप किसी का स्टेटस देखेंगे, तो बीच-बीच में आपके इंटरेस्ट से जुड़े विज्ञापन (Ads) भी दिख सकते हैं। यह बदलाव कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा, क्योंकि इससे WhatsApp का पर्सनल टच थोड़ा कम हो सकता है। लेकिन ब्रांड्स और मार्केटर्स के लिए ये बड़ा मौका है।

आपकी पर्सनल चैट पर नहीं पड़ेगा कोई असर

सबसे राहत भरी बात यह है कि इन सभी नए फीचर्स का असर आपकी पर्सनल चैटिंग पर नहीं होगा। मतलब आप दोस्तों और परिवार से पहले की तरह बिना किसी विज्ञापन या रुकावट के बातचीत कर पाएंगे। ये सारे बदलाव सिर्फ Updates टैब में दिखाई देंगे।

WhatsApp बन रहा है एक मल्टी-यूज प्लेटफॉर्म

WhatsApp अब केवल एक चैटिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि धीरे-धीरे एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है, जहां न्यूज़, एंटरटेनमेंट, प्रमोशन और पेड सब्सक्रिप्शन की सुविधा भी मिलेगी। अगर आप लेटेस्ट कंटेंट और अपडेट्स में रुचि रखते हैं, तो WhatsApp का नया रूप आपके लिए रोमांचक साबित हो सकता है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts