PlayBreaking News

Whatsapp Username Feature :WhatsApp का सबसे बड़ा प्राइवेसी फीचर, अब फोन नंबर बताए बिना कर सकेंगे चैट

WhatsApp इस फीचर के साथ एक नई सुरक्षा परत भी जोड़ रहा है। यूजर्स चाहें तो 'Username Key' सेट कर सकेंगे। ऐसे में पहली बार कोई व्यक्ति यूजरनेम के जरिए संपर्क करेगा तो उसे यह विशेष कोड दर्ज करना होगा। इससे अनजान लोगों के मैसेज पर और ज्यादा नियंत्रण मिलेगा।
Follow on Google News
WhatsApp का सबसे बड़ा प्राइवेसी फीचर, अब फोन नंबर बताए बिना कर सकेंगे चैट

WhatsApp ने अपने अब तक के सबसे बड़े प्राइवेसी फीचर 'WhatsApp Username' की घोषणा कर दी है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर साझा किए भी दूसरे लोगों से WhatsApp पर जुड़ सकेंगे। कंपनी ने यूजरनेम रिजर्व करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि यह फीचर इस साल के अंत तक सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

कंपनी का कहना है कि यह सोशल मीडिया हैंडल की तरह नहीं, बल्कि पूरी तरह प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया फीचर है। यूजर्स अपनी पसंद का यूनिक यूजरनेम चुन सकेंगे, जो किसी दूसरे ऐप के यूजरनेम से मेल खाना जरूरी नहीं होगा।

कैसे काम करेगा व्हाट्सएप का नया फीचर?

WhatsApp के मुताबिक, यूजरनेम रिजर्व करने की सुविधा शुरू हो चुकी है। इसके लिए सबसे पहले ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा। इसके बाद Settings > Account > Username में जाकर अपना पसंदीदा नाम चुन सकते हैं। ऐप यह भी बताएगा कि चुना गया यूजरनेम उपलब्ध है या पहले से किसी और ने ले रखा है।

फीचर आपके देश में उपलब्ध होने पर WhatsApp ऐप के अंदर ही नोटिफिकेशन भेजेगा। यूजरनेम 3 से 35 अक्षरों के बीच का हो सकता है और जरूरत पड़ने पर बाद में बदला भी जा सकेगा।

Featured News

फोन नंबर रहेगा पूरी तरह सुरक्षित

इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब किसी नए व्यक्ति से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर साझा करने की जरूरत नहीं होगी। सामने वाले व्यक्ति को सिर्फ आपका सही यूजरनेम पता होना चाहिए। इससे खासकर उन लोगों को फायदा मिलेगा जो अपना निजी नंबर साझा नहीं करना चाहते।

WhatsApp ने यह भी साफ किया है कि इंस्टाग्राम की तरह कोई सार्वजनिक यूजरनेम डायरेक्टरी या सर्च लिस्ट नहीं होगी। यानी किसी से संपर्क करने के लिए उसका पूरा और सही यूजरनेम पता होना जरूरी रहेगा।

'Username Key' से मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा

WhatsApp इस फीचर के साथ एक नई सुरक्षा परत भी जोड़ रहा है। यूजर्स चाहें तो 'Username Key' सेट कर सकेंगे। ऐसे में पहली बार कोई व्यक्ति यूजरनेम के जरिए संपर्क करेगा तो उसे यह विशेष कोड दर्ज करना होगा। इससे अनजान लोगों के मैसेज पर और ज्यादा नियंत्रण मिलेगा।

अभी क्यों जरूरी है यूजरनेम रिजर्व करना?

WhatsApp के दुनियाभर में 3 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। ऐसे में कई लोग एक जैसा यूजरनेम रखना चाहेंगे। इसी वजह से कंपनी ने फीचर लॉन्च होने से पहले ही यूजरनेम रिजर्व करने की सुविधा शुरू की है, ताकि पसंदीदा नाम किसी और के पास न चला जाए। कंपनी ने मशहूर हस्तियों के नाम भी अलग से सुरक्षित रखे हैं, जिससे उनके नाम का गलत इस्तेमाल न हो सके।

यह भी पढ़ें: WhatsApp की लीडरशिप में बड़ा बदलाव : विल कैथकार्ट छोड़ेंगे पद, कुणाल शाह को मिली नई जिम्मेदारी

क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स को भी होगा फायदा

यह फीचर कंटेंट क्रिएटर्स, छोटे कारोबारियों और संस्थानों के लिए भी उपयोगी होगा। वे चाहें तो इंस्टाग्राम या फेसबुक पर इस्तेमाल होने वाला अपना यूजरनेम WhatsApp पर भी रख सकेंगे, जिससे सभी प्लेटफॉर्म पर उनकी पहचान एक जैसी बनी रहे। हालांकि WhatsApp ने स्पष्ट किया है कि यह फीचर पहचान आसान बनाने के लिए है, न कि सोशल मीडिया की तरह प्रोफाइल खोजने के लिए।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts