Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कुशा कपिला इस मेंटल हेल्थ से जूझ रहीं, जानिए क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Follow on Google News
कुशा कपिला इस मेंटल हेल्थ से जूझ रहीं, जानिए क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय
Health News : इस भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इनमें से एक है, अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर या हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन। इसमें व्यक्ति डिप्रेशन से जूझते हुए भी अपनी दैनिक गतिविधियों को सामान्य रूप से करता है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री कुशा कपिला ने हाल ही में इस मानसिक स्थिति के बारे में बात की, जिससे इसे लेकर चर्चा शुरू हुई है। इस स्थिति को अक्सर लोग समझ नहीं पाते, क्योंकि इसके लक्षण दूसरों को आसानी से दिखाई नहीं देते।

क्या है हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन

डिप्रेशन कई प्रकार के होते हैं और हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन उनमें से एक है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, दुनियाभर में 28 करोड़ से अधिक लोग डिप्रेशन से प्रभावित हैं। हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन में व्यक्ति डिप्रेशन के लक्षणों से जूझता है, लेकिन इसका असर उसके कामकाज, रिश्तों और सामाजिक जीवन पर कम दिखता है।

हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन के लक्षण

  1. हमेशा उदास या हताश महसूस करना।
  2. फेवरेट काम में दिलचस्पी खत्म होना।
  3. खाने और नींद की आदतों में बदलाव।
  4. खुद को हर चीज के लिए दोषी मानना।
  5. फोकस करने में दिक्कत और चीजें भूल जाना।
  6. हमेशा थकान महसूस करना और एनर्जी की कमी।
  7. अकेले रहना या समाज से दूरी बनाना।
  8. बेवजह रोने का मन करना और चिड़चिड़ापन।

बचने के उपाय

  1. रोजाना एक्सरसाइज करें- खुली हवा में वॉक करना और योग जैसे एक्टिविटी मददगार हो सकती हैं।
  2. पौष्टिक आहार लें- हेल्दी डाइट और पर्याप्त पानी का सेवन करें।
  3. पॉजिटिव रहें- निगेटिविटी से खुद को दूर रखें।
  4. सामाजिक रूप से सक्रिय रहें- दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं।
  5. मन की बात शेयर करें- अपनी फीलिंग्स किसी भरोसेमंद इंसान से खुलकर बताएं।
  6. पसंदीदा एक्टिविटी में व्यस्त रहें- कुकिंग, म्यूजिक सुनना या किताबें पढ़ना आपके मूड को बेहतर बना सकता है।

क्या हैं इलाज के विकल्प

  1. साइकोथेरेपी और काउंसलिंग- प्रोफेशनल मदद लेना सबसे कारगर उपाय है।
  2. माइंडफुलनेस टेक्निक- ध्यान और रिलैक्सेशन अभ्यास तनाव को कम करने में मदद करते हैं।
  3. फिजिकल एक्टिविटी- नियमित वर्कआउट मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
  4. सोशल सपोर्ट- अपने करीबी लोगों से संपर्क बनाए रखें।
ये भी पढ़ें- MP By Election 2024 : विजयपुर और बुधनी क्षेत्रों में मतगणना की तैयारियां पूरी, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts