PlayBreaking News

महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए!बंगाल में ‘अन्नपूर्णा’ योजना का बड़ा ऐलान, बसों में फ्री सफर

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। 1 जून 2026 से ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये सीधे बैंक खाते में दिए जाएंगे।
Follow on Google News
बंगाल में ‘अन्नपूर्णा’ योजना का बड़ा ऐलान, बसों में फ्री सफर

पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने महिलाओं के लिए दो बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। इनमें एक आर्थिक सहायता योजना और दूसरी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शामिल है। सरकार का दावा है कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान करना है। इन फैसलों की जानकारी राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है।

अन्नपूर्णा योजना क्या है?

राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना शुरू करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। यानी पैसा नकद नहीं मिलेगा, बल्कि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए डिजिटल तरीके से ट्रांसफर होगा। सरकार का कहना है कि इस योजना से महिलाओं को घरेलू खर्च, शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों में मदद मिलेगी।

योजना कब से लागू होगी?

सरकार के अनुसार, यह योजना 1 जून 2026 से लागू की जाएगी। उसी दिन से महिलाओं के खातों में सहायता राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि, लाभ पाने के लिए पात्रता जांच जरूरी होगी। सरकार पहले लाभार्थियों की सूची तैयार करेगी और उसका सत्यापन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: हार के बाद एक्शन मोड में ममता : बोलीं- जो छोड़कर जाना चाहता है जाए, TMC को फिर से खड़ा करूंगी

कौन लोग होंगे पात्र?

अन्नपूर्णा योजना का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा। सरकार ने साफ किया है कि केवल पात्र नागरिकों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। जिन लोगों के नाम किसी वजह से सूची से हटाए गए हैं या जो मानदंड पूरे नहीं करते, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी सहायता सही लोगों तक पहुंचे और किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

अन्नपूर्णा योजना के साथ-साथ सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। राज्य की सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा भी 1 जून 2026 से शुरू होगी। इसका सीधा फायदा उन महिलाओं को मिलेगा जो रोजाना काम, बाजार, स्कूल या अन्य जरूरतों के लिए यात्रा करती हैं।

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी व्यक्ति महिलाओं के खिलाफ अपराध करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर FIR : अमित शाह को ‘धमकी’ और भड़काऊ भाषण देने का आरोप

अन्य विकास योजनाओं पर काम

सरकार ने सिर्फ महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर ही नहीं, बल्कि कई अन्य विकास कार्यों पर भी ध्यान देने की बात कही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छता- सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों के निर्माण को तेजी से पूरा किया जाएगा। साथ ही स्वच्छता और घर-घर पानी पहुंचाने जैसी योजनाओं पर भी काम तेज होगा।

रुकी हुई परियोजनाओं को फिर से शुरू करना- राज्य सरकार ने यह भी कहा है कि जहां-जहां मेट्रो या अन्य विकास परियोजनाएं रुकी हुई हैं, उन्हें दोबारा शुरू किया जाएगा।

शहरों और गंगा विकास पर फोकस- सरकार ने गंगा नदी के विकास को लेकर भी योजना बनाई है। मंत्री ने कहा कि अब तक इस दिशा में जितना काम होना चाहिए था, उतना नहीं हुआ।

नए शहरों के विकास की योजना- उत्तर बंगाल में चार नए शहर विकसित करने की योजना भी सामने रखी गई है। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

महिला पुलिस और रोजगार पर फोकस- महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार महिला पुलिस बटालियन बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। इसके साथ ही राज्य नौकरियों में आरक्षण और नए रोजगार के अवसर पैदा करने पर भी जोर दिया जाएगा।

स्वच्छ भारत और शहरों का विकास- स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों की सफाई और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि साफ-सुथरे शहर ही विकास की असली पहचान हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts