Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, गुस्से में थाने पहुंचा पति; बोला- 'व्रत नहीं रखा तो दे दूंगा तलाक'

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में करवा चौथ को लेकर अजीब मामला सामने आया है। पत्नी ने व्रत नहीं रखा तो नाराज पति बदरवास थाने पहुंच गया और आवेदन देकर बेवफाई का आरोप लगाया। पति ने पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। 
पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, गुस्से में थाने पहुंचा पति; बोला- 'व्रत नहीं रखा तो दे दूंगा तलाक'
. करवा चौथ पर पत्नी ने नहीं देखा चांद, नाराज पति ने थाने में दिया आवेदन

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से करवा चौथ को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने पति के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो नाराज पति सीधे थाने पहुंच गया। पति ने बदरवास थाने में आवेदन देकर पत्नी पर बेवफाई करने का आरोप लगाया। उसने शिकायत में लिखा कि उसकी पत्नी न तो उसके लिए करवा चौथ का व्रत रख रही है और न ही उसकी पूजा कर रही है। पति ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। 

पत्नी के खिलाफ आवेदन में क्या लिखा?

बदरवास थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक, शिकायतकर्ता का नाम बोरेलाल आदिवासी है। उन्होंने खुद को लालू आदिवासी का पुत्र और शिवपुरी जिले के बिजरावन गांव का निवासी बताया है। आवेदन में उन्होंने अपनी पत्नी का नाम मिथलेश आदिवासी लिखा है। बोरेलाल ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी उनके लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रख रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पत्नी उनके साथ बेवफाई कर रही हैं और उन्हें मारना चाहती हैं। आवेदन में पति ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, ये सभी बातें शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोप हैं।

Bhopal Collector Order: भोपाल में कार्बाइड गन, कार्बाइड तोप और कार्बाइड लैंप पर प्रतिबंध, इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई

/img/99/1793272314393

‘मेरे लिए करवा चौथ की पूजा नहीं कर रही’

शिकायत में बोरेलाल ने करवा चौथ के व्रत और पूजा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। आवेदन के अनुसार, उन्होंने पत्नी से कहा कि वह चांद देखकर व्रत पूरा करें, ताकि उनकी उम्र लंबी हो सके। पति का आरोप है कि पत्नी उनकी बात नहीं मान रही हैं। इसी बात को लेकर उन्होंने आवेदन में लिखा कि अगर इस बार पत्नी ने उनकी पूजा नहीं की तो वह उन्हें तलाक दे देंगे। इस बयान ने मामले को और चर्चा में ला दिया है। 

शिवपुरी में दो सगी बहनें 4 बच्चों के साथ कुएं में कूदी, एक साथ 6 मौतों से मचा हड़कंप,  जांच में जुटी पुलिस

क्या करवा चौथ का व्रत नहीं रखने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है?

करवा चौथ एक पारंपरिक त्योहार है, जिसमें कई महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन व्रत रखना या न रखना व्यक्तिगत आस्था और पसंद का विषय है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts