Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

साली का सिर काटकर गांव में घूमता रहा व्यक्ति, रात को झगड़े के बाद दिया वारदात को अंजाम, सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO

Follow on Google News
साली का सिर काटकर गांव में घूमता रहा व्यक्ति, रात को झगड़े के बाद दिया वारदात को अंजाम, सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति अपनी साली का सिर काटकर उसे हाथ में लिए गांव में घूमता नजर आया। यह घटना भरतगढ़ गांव की है, जो बसंती थाना क्षेत्र में आता है। स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी दाएं हाथ में धारदार हथियार और बाएं हाथ में कटा हुआ सिर लिए हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह एक मंदिर के सामने जयकारा लगाते हुए भी नजर आता है। यह दृश्य लोगों को डराने और हैरान करने वाला था। देखें वायरल हो रहा वीडियो...

झगड़े के बाद की वारदात

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का अपनी साली से शुक्रवार रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद गुस्से में आकर उसने दरांती जैसे धारदार हथियार से साली का सिर काट दिया। यह हत्या पूरी तरह से योजनाबद्ध नहीं, बल्कि गुस्से में की गई प्रतीत होती है।

फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

घटना की जांच जारी - पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और वीडियो की सत्यता भी जांची जा रही है। इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोरने वाली हैं और इनके पीछे की मानसिकता को समझना भी जरूरी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts