Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पश्चिम बंगाल में ट्रक और एंबुलेंस के बीच टक्कर, एक ही परिवार को चार लोगों समेत 6 की मौत

Follow on Google News
पश्चिम बंगाल में ट्रक और एंबुलेंस के बीच टक्कर, एक ही परिवार को चार लोगों समेत 6 की मौत
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और एंबुलेंस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मरीज लेकर अस्पताल जा रहे थे परिजन

जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस से अपर्णा बेग नाम के मरीज को खिरपई के एक अस्पताल से मेदीनपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाते समय केशपुर से गुजरने वाले पंचमी राजकीय राजमार्ग के पास यह हादसा हुआ। अधिकारी ने शनिवार को बताया कि, मरीज के परिवार के सदस्यों और चालक समेत आठ लोगों को ले जा रही एंबुलेंस सीमेंट की बोरियों से लदे एक ट्रक से टकरा गई। छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मरीज समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान अपर्णा की मां अनिमा मलिक, उनके पति श्यामपदा बाग, चाचा श्यामल भुनिया और चाची चंदना भुनिया के रूप में की गई है, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अपर्णा और श्यामपदा की कुछ महीने पहले शादी हुई थी। अपर्णा और चालक दोनों की हालत गंभीर है। फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें- ओडिशा के मयूरभंज में बड़ा हादसा : तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस और ट्रक के बीच टक्कर, 3 की मौत, 14 घायल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts