Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

D Y Patil Passes Away :नहीं रहे पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल का 90 वर्ष की उम्र में कोल्हापुर में निधन हो गया। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके बड़े योगदान के चलते देशभर में उनके नाम से 182 से अधिक शिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं।
नहीं रहे पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Dr. D Y Patil Passes Away

पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल का मंगलवार को कोल्हापुर में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। परिवार के मुताबिक, वे लंबे समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे।

शिक्षा के क्षेत्र में दिया बड़ा योगदान

डॉ. डी. वाई. पाटिल का जन्म 22 अक्टूबर 1935 को हुआ था। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया। उनके द्वारा स्थापित डी. वाई. पाटिल ग्रुप के तहत आज देशभर में 182 से ज्यादा स्कूल और कॉलेज, सात डीम्ड यूनिवर्सिटी और कई अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं।

Breaking News

राजनीति में भी निभाई अहम भूमिका

डॉ. पाटिल ने शिक्षा के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने महाराष्ट्र में विधायक के रूप में काम किया। इसके बाद वे त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रहे। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 1991 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था।

कई नेताओं और शिक्षाविदों ने जताया शोक

डॉ. डी. वाई. पाटिल महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक सतेज (बंटी) पाटिल के पिता थे। उनके निधन की खबर के बाद शिक्षा, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts