Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

West Bengal Election Results 2026 :भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है और हर राउंड के साथ तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है कि राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है।
भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया
FILE IMAGE

Live Updates

03:24 PM 04/05/26

/img/99/1777876891817

 

03:15 PM 04/05/26

मोंटेश्वर से भाजपा का खाता खुला

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने पहली जीत दर्ज कर ली है। मोंटेश्वर सीट से सैकत पांजा ने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार को 14,798 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ भाजपा ने राज्य में अपना खाता खोल दिया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। यह नतीजा काउंटिंग के बीच एक अहम मोड़ माना जा रहा है।

02:32 PM 04/05/26

नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी 14,631 वोटों से आगे

नंदीग्राम सीट पर 10वें राउंड की गिनती के बाद राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। ताजा रुझानों के मुताबिक सुवेंदु अधिकारी यहां मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं और वे 14,631 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

02:10 PM 04/05/26

TMC कार्यालय पर बम फेंकने के आरोप

आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर इलाके से तनावपूर्ण खबर सामने आई है, जहां तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय पार्टी कार्यालय पर बम फेंके जाने का आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है और TMC की ओर से आरोप सीधे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाए जा रहे हैं।

01:19 PM 04/05/26

झालमुड़ी खाकर खेला कर दिया

दिल्ली में सोशल मीडिया और मिमिक्री की दुनिया से एक दिलचस्प नजारा सामने आया। इंफ्लुएंसर और मिमिक्री आर्टिस्ट रतन रंजन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का रूप धरकर बीजेपी मुख्यालय के बाहर एंट्री ली। हाथों में झालमुड़ी की प्लेट लिए कहा कि Amit Shah ने हमारे साथ खेला कर दिया, हमारी कुर्सी वापस करो। यह लाइन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Twitter Post

01:15 PM 04/05/26

जनता ने बदलाव चुना- CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने राज्य के विकास के लिए तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाकर भारतीय जनता पार्टी को चुना है। उनके अनुसार, इस फैसले से अब बंगाल में विकास की रफ्तार तेज होगी और राज्य में नए बदलाव देखने को मिलेंगे।

 

01:00 PM 04/05/26

दीदी के घर के बाहर जय श्री राम के नारे

कोलकाता की सियासी फिजा गरमा गई है ममता बनर्जी के आवास के बाहर जय श्री राम के नारों की गूंज सुनाई दे रही है। कोलकाता की सड़कों पर समर्थकों का उत्साह और विरोधियों की आवाज आमने-सामने आ गई। वीडियो में साफ दिखता है कि भीड़ नारेबाजी करते हुए आवास के बाहर जमा है।

Twitter Post

 

12:45 PM 04/05/26

सब गलत बताया जा रहा है- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मतगणना के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान सामने आया है, जिसने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है। काउंटिंग के इस हाई-वोल्टेज दौर में दीदी ने अपने समर्थकों और जनता को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें काउंटिंग सेंटर जाने से रोका गया।

 

12:40 PM 04/05/26

दिल्ली में TMC ऑफिस के बाहर सन्नाटा

12:38 PM 04/05/26

मतगणना के बीच बिगड़े हालात

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच आसनसोल से तनावपूर्ण खबर सामने आई है। काउंटिंग के दौरान बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए अचानक बवाल की स्थिति बन गई, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Twitter Post

 

12:15 PM 04/05/26

BJP कार्यकर्ता बांट रहे ‘झालमुड़ी’

कोलकाता में भाजपा कार्यालय पर जश्न का माहौल नजर आ रहा है। पार्टी कार्यकर्ता ‘झालमुड़ी’ बांटकर खुशी मना रहे हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है और फिलहाल 187 सीटों पर आगे चल रही है।

Twitter Post

11:55 AM 04/05/26

पश्चिम बंगाल की मतगणना के शुरुआती रुझान जहां एक तरफ भाजपा की ओर है तो वहीं मणिकतला सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार श्रेया पांडे ने भरोसा जताया है कि उनकी पार्टी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जीत पर पूरा विश्वास है और तृणमूल कांग्रेस ही सत्ता में आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही पहले राउंड में वह 475 वोटों से पीछे हैं, लेकिन अभी करीब 20 राउंड की गिनती बाकी है, इसलिए परिणाम पूरी तरह बदल सकते हैं।

 

11:39 AM 04/05/26

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता में जश्न

शुरुआती रुझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी मजबूत बढ़त की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। कई सीटों पर बढ़त के बाद बीजेपी कैंप में उत्साह का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई बांटकर जश्न मनाते नजर आए।

Twitter Post

 हालांकि मतगणना अभी जारी है, लेकिन शुरुआती संकेतों ने सियासी माहौल को पूरी तरह हाई-वोल्टेज बना दिया है। 

11:28 AM 04/05/26

रत्ना देबनाथ 2763+ वोटों से आगे

पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर पीड़िता की मां और पनिहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार वह पनिहाटी सीट से 2763 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं।

11:23 AM 04/05/26

3 राउंड बाद ममता बनर्जी फिर आगे

पश्चिम बंगाल की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट भवानीपुर में मतगणना का खेल लगातार बदलता दिख रहा है। तीन राउंड की काउंटिंग के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वापसी करते हुए बढ़त हासिल कर ली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक ममता बनर्जी को 9359 वोट मिले हैं, जबकि सुवेंद्रु अधिकारी को 8461 वोट प्राप्त हुए हैं, जिससे वह फिलहाल पीछे हो गए हैं।

11:00 AM 04/05/26

ममता बनर्जी अब 900 वोटों से आगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना में तीसरे राउंड के बाद बड़ा अपडेट सामने आया है। शुरुआती रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब 900 वोटों से आगे चल रही हैं।  हर राउंड के साथ बदलते आंकड़े इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले को लगातार रोमांचक बना रहे हैं। 

10:45 AM 04/05/26

पश्चिम बंगाल में बन रही BJP की सरकार

पश्चिम बंगाल की मतगणना के बीच सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंद्रु अधिकारी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बन रही है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

Twitter Post

10:30 AM 04/05/26

हाई-प्रोफाइल सीट पर BJP की फिर बढ़त

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 की मतगणना के बीच भवानीपुर सीट से बड़ा अपडेट सामने आया है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक बार फिर बढ़त बना ली है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करीब 1500 वोटों से पीछे चल रही हैं।

10:24 AM 04/05/26

ममता बनर्जी 2000 वोटों से आगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच भवानीपुर सीट से बड़ा अपडेट सामने आया है। शुरुआती रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस हाई-प्रोफाइल सीट पर करीब 2000 वोटों से आगे चल रही हैं। इस बढ़त के बाद कोलकाता की सियासत में फिर से हलचल तेज हो गई है।

10:00 AM 04/05/26

BJP 150, TMC 112, ममता बनर्जी आगे

पश्चिम बंगाल की मतगणना में भवानीपुर सीट के शुरुआती रुझानों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बढ़त बनाकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) खेमे में नई उम्मीदें जगा दी हैं।

 लंबे समय से जिस अपडेट का इंतजार किया जा रहा था, वह अब सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। कोलकाता में हर राउंड के साथ बदलते आंकड़े इस हाई-प्रोफाइल सीट को और भी रोमांचक बना रहे हैं।

ताजा आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 150 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 112 सीटों पर आगे चल रही है।

09:42 AM 04/05/26

हाई-प्रोफाइल सीटों पर बड़ा ट्विस्ट

ताजा अपडेट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों ही हाई-प्रोफाइल सीटों पर बढ़त बनाए हुए बताए जा रहे हैं। इन रुझानों ने तृणमूल कांग्रेस खेमे में चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए यह दोनों सीटें बेहद अहम मानी जा रही थीं।

Twitter Post

 

09:39 AM 04/05/26

बंगाल की कुर्सी पर दावा

पश्चिम बंगाल की सियासी गर्मी के बीच भाजपा अध्यक्ष Samik Bhattacharya ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि आज बंगाल में भाजपा की सरकार बनकर रहेगी। आगे कहा कि दीदी थोड़ा आराम करें।

Twitter Post

09:36 AM 04/05/26

दिल्ली BJP मुख्यालय में जश्न की तैयारी

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में उत्सव जैसा माहौल। असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू होने से पहले यहां पूड़ी और मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। 

Twitter Post

09:25 AM 04/05/26

विजय ओझा का बयान- जनता का आशीर्वाद बड़ी जीत

कोलकाता के जोरासांको विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय ओझा ने मतगणना के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिला है, जिससे वे बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

Twitter Post

 

09:20 AM 04/05/26

बीजेपी का बड़ा विस्तार, पुराने गढ़ों से आगे बढ़ी पकड़

पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती का दूसरा घंटा जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, सियासी तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 241 सीटों के रुझानों में बीजेपी 132 सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीएमसी भी मजबूती से मुकाबले में बनी हुई है और 100 के पार पहुंच चुकी है। वहीं अन्य दल और कांग्रेस सीमित सीटों पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी का विस्तार अब सिर्फ उत्तरी बंगाल के पारंपरिक गढ़ों अलीपुरद्वार और जलपाई गुड़ीतक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसने उन इलाकों में भी मजबूत पकड़ बनानी शुरू कर दी है जो पहले उसकी पहुंच से बाहर माने जाते थे। इसमें आदिवासी बहुल मेदिनीपुर क्षेत्र और प्रेसिडेंसी डिवीजन के कुछ हिस्से, जिनमें कोलकाता और आसपास के जिले शामिल हैं, प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं।

09:07 AM 04/05/26

कहां जाएंगे सुवेंदु अधिकारी?

कोलकाता से सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के प्रमुख चेहरों में शामिल सुवेंदु अधिकारी अपने आवास से रवाना होते हुए कैमरे में कैद हुए।

 

08:57 AM 04/05/26

09 बजे तक शुरूआती रूझान

/img/99/1777865734787

08:57 AM 04/05/26

200 सीटों के रुझान सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना में बड़ा अपडेट सामने आया है। अब तक 200 सीटों के रुझान आ चुके हैं, जिसमें मुकाबला बेहद करीबी नजर आ रहा है। बीजेपी 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीएमसी100 सीटों पर आगे चल रही है।

08:48 AM 04/05/26

भवानीपुर में ममता बनर्जी पीछे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना में शुरुआती रुझान चौंकाने वाले सामने आए हैं। भवानीपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शुरुआती बढ़त बना ली है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

08:42 AM 04/05/26

बीजेपी ने पार किया 100 का आंकड़ा

मतगणना में शुरुआती रुझानों ने बड़ा मोड़ ले लिया है। बीजेपी ने 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दूसरी ओर, हाई प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। काउंटिंग जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, तस्वीर लगातार बदल रही है और दोनों प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

08:38 AM 04/05/26

50-63 की टक्कर ने बढ़ाई धड़कनें!

काउंटिंग में शुरुआती रुझान दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गए हैं। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक टीएमसी 63 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
काउंटिंग के हर राउंड के साथ तस्वीर बदल रही है और मुकाबला बेहद करीबी होता जा रहा है। 

08:27 AM 04/05/26

भवानीपुर में ममता बनर्जी आगे

पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित भवानीपुर विधानसभा सीट से बड़ी खबर सामने आई है। शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगे चल रही हैं। यह सीट इस चुनाव की सबसे हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है, जहां पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।

08:16 AM 04/05/26

शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे

राज्य की 293 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। माथाभंगा और अलीपुरद्वार में बीजेपी आगे चल रही है। कुल मिलाकर अब तक करीब 14 सीटों पर बीजेपी बढ़त में दिखाई दे रही है।

08:15 AM 04/05/26

बड़ा दावा- बंगाल में आ रही है बीजेपी सरकार

भवानीपुर में पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भगवान उनके साथ हैं और बंगाल में भी परिवर्तन की लहर है और इस बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।
Twitter Post

 

08:10 AM 04/05/26

पहले रुझानों में बीजेपी आगे

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के पहले रुझान सामने आ गए हैं। नॉर्थ बंगाल से आई शुरुआती तस्वीर में बीजेपी बढ़त बनाती दिख रही है। 12 सीटों के शुरुआती रुझानों में बीजेपी 8 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

08:00 AM 04/05/26

स्ट्रॉन्ग रूम खुले, शुरू हुई वोटों की गिनती

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों की घड़ी आ गई है। स्ट्रॉन्ग रूम के ताले खोल दिए गए हैं और सभी अधिकारी काउंटिंग सेंटर पहुंच चुके हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच अब वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। हर EVM के साथ अब जनता का फैसला सामने आएगा और तय होगा कि बंगाल की सत्ता किसके हाथ जाएगी।

07:32 AM 04/05/26

गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, 'सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं. काउंटिंग के लिए तीन‑स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हमारे आरओ, एआरओ, काउंटिंग एजेंट्स और काउंटिंग सुपरवाइजर्स पूरी तरह से तैयार हैं और उन्हें कई बार प्रशिक्षण दिया गया है। कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है।

07:30 AM 04/05/26

बंगाल में VVPAT स्लिप्स मिलने से हड़कंप

पश्चिम बंगाल के सुभाषनगर में कुछ फेंकी हुई VVPAT स्लिप्स मिलने से हलचल मच गई। इस मामले पर चुनाव आयोग ने साफ किया है कि ये स्लिप्स असली वोटिंग से जुड़ी नहीं हैं, बल्कि मॉक पोल (टेस्टिंग) के दौरान इस्तेमाल की गई थीं।

Twitter Post

 

07:22 AM 04/05/26

92% वोटिंग से आई सुनामी, बंगाल में होगा बदलाव!

पश्चिम बंगाल के आसनसोल साउथ सीट से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में सुनामी आने वाली है, क्योंकि जनता ने भारी संख्या में वोट किया है। उनके मुताबिक 92% वोटिंग इस बात का संकेत है कि लोग बदलाव चाहते हैं और इस बार नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।

Twitter Post

 

07:15 AM 04/05/26

जीत के लिए मांगा आशीर्वाद?

भवानीपुर, कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने मतगणना से एक रात पहले लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान से जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। चुनाव के नतीजों से पहले यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि भवानीपुर सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Twitter Post

 

07:15 AM 04/05/26

भवानीपुर सीट पर TMC-BJP समर्थकों में झड़प

नतीजों से पहले ही कोलकाता की हाई प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर माहौल गरमा गया है। काउंटिंग सेंटर के बाहर टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच तीखी बहस और झड़प देखने को मिली। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया, लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया है कि चुनावी मुकाबला कितना जबरदस्त और संवेदनशील है।

Twitter Post

07:10 AM 04/05/26

भवानीपुर में काउंटिंग से पहले कड़ी सुरक्षा

नतीजों से पहले भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। पूरे इलाके में पुलिस और सुरक्षा बल मुस्तैद हैं ताकि मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। यह सीट इस चुनाव की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से एक मानी जा रही है।

Twitter Post

07:00 AM 04/05/26

मतगणना से पहले ममता का बड़ा आरोप

नतीजों से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आधी रात को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और पूरी रात निगरानी रखने की अपील की। ममता ने आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर जानबूझकर बिजली काटी जा रही है, जिससे सीसीटीवी कैमरे बंद हो रहे हैं।

Twitter Post

उन्होंने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं।उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कहीं भी कोई गड़बड़ी दिखे तो तुरंत शिकायत करें और मौके पर पहुंचकर निगरानी रखें।

कोलकत्ता। पश्चिम बंगाल की राजनीति आज एक बड़े मोड़ पर खड़ी है। 2026 विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे और तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाएगी। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू जाएगी और धीरे-धीरे तस्वीर साफ होती जाएगी।

294 सीटों वाले इस बड़े चुनाव में जनता ने अपना फैसला 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग के जरिए दे दिया था। अब बस इंतजार है उस फैसले के खुलने का क्या एक बार फिर ममता बनर्जी 'खेला' करेंगी या बीजेपी इस बार इतिहास रच देगी? 2021 में TMC ने 215 सीटें जीती थीं और ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी थीं। इस बार क्या होगा? आज पता चल जाएगा।

पार्टी

सीटें 

निर्वाचन क्षेत्र

सभी सीटों पर वोट

TMC

215 (+4)

290

48.02%

BJP

77 (+74)

293

37.97%

RSSCMJP

1

32

1.35%

IND

1 (0)

615

1.58%

बड़े चेहरों की सीटों पर सस्पेंस बरकरार

हरिरामपुर- बिप्लब मित्रा (TMC) 
बरहामपुर- अधीर रंजन चौधरी (INC) 
चंचल- प्रसून बनर्जी (TMC) 
दम दम उत्तर- चंद्रिमा भट्टाचार्य (TMC) 
मालतीपुर- मौसम बी नूर (INC) 
पानीहाटी- रत्ना देबनाथ (BJP) 
हावड़ा मध्य- अरूप रॉय (TMC) 
चंदननगर- इंद्रनील सेन (TMC) 
नंदीग्राम- पवित्रा कर (TMC) 
खड़गपुर सदर- दिलीप घोष (BJP) 
आसनसोल दक्षिण- अग्निमित्रा पॉल (BJP) 
कस्बा- अहमद जावेद खान (TMC) 
टॉलीगंज- अरूप बिस्वास (TMC) 
कोलकाता पोर्ट- फिरहाद हकीम (TMC) 
भवानीपुर- ममता बनर्जी (TMC) vs सुवेंदु अधिकारी (BJP) 
बेलेघाटा- कुणाल घोष (TMC) 

यह भी पढ़ें: Assembly Election Live : असम में भाजपा की लहर, तमिलनाडु में DMK की गूंज, केरलम में UDF को बढ़त, पुडुचेरी में NDA के वापसी के संकेत

सुबह 8 बजे से काउंटिंग होगी शुरू

मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, उसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ेंगे, वैसे-वैसे तस्वीर साफ होती जाएगी। राज्य के हर जिले में काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और चुनाव आयोग पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।

यह भी पढ़ें: 5 राज्यों की सत्ता किसके हाथ? कुछ ही घंटों में साफ होगी तस्वीर! कौन बनाएगा सरकार?

रिकॉर्ड वोटिंग ने बढ़ाया सस्पेंस

इस चुनाव की सबसे खास बात रही रिकॉर्ड मतदान। दोनों चरणों में करीब 93% तक वोटिंग हुई, जो अब तक का सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में वोटिंग होना इस बात का संकेत है कि जनता बदलाव चाहती है या अपने फैसले को और मजबूत करना चाहती है। यही वजह है कि नतीजों को लेकर सस्पेंस और भी बढ़ गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर कदम पर नजर

चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। हर काउंटिंग सेंटर पर भारी पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा भी कई स्तरों पर की गई है ताकि वोटों की सुरक्षा में कोई कमी न रहे।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts