PlayBreaking News

Assembly Election :असम में गोगोई 23 हजार वोट से हारे, केरलम में कांग्रेस, तमिलनाडु में TVK की प्रचंड जीत

असम में भाजपा को 104 सीटें मिली है, पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है। तमिलनाडु में TVK को 59 सीटें मिली है, केरलम में UDF 60 को सीटें जबकि BJP 10 सीटों पर है, पुडुचेरी में भाजपा को 5, कांग्रेस को 2 व अन्य के खाते में भी 2 सीटें आई है।
Follow on Google News
असम में गोगोई 23 हजार वोट से हारे, केरलम में कांग्रेस, तमिलनाडु में TVK की प्रचंड जीत

Live Updates

गुवाहाटी/चेन्नई/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी। असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों (पोस्टल बैलेट) की गिनती होगी और करीब एक घंटे बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। चारों राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और काउंटिंग सेंटरों पर पुलिस की भारी तैनाती की गई है।

एग्जिट पोल्स ने बढ़ाई दिलचस्पी

नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। असम में फिर से बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। तमिलनाडु में डीएमके की वापसी के संकेत हैं, जबकि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को बढ़त मिलने की संभावना है। पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन की वापसी के आसार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: West Bengal Election Results 2026 LIVE: काउंटिंग से पहले ही टकराव! भवानीपुर में TMC-BJP के समर्थक भिड़े

तमिलनाडु में सियासी बयानबाजी तेज

तमिलनाडु में चुनाव परिणाम से पहले ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मायलापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदरराजन ने जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है और एनडीए सरकार बनाएगी। उन्होंने डीएमके पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार का फोकस जनता की भलाई पर नहीं, बल्कि राजनीतिक फायदे पर रहा है।

Twitter Post

Breaking News

काउंटिंग सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा

  • असम के गुवाहाटी में मनीराम दीवान ट्रेड सेंटर स्थित काउंटिंग सेंटर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां 126 सीटों के लिए वोटों की गिनती होगी।
  • पुडुचेरी में वुमन इंजीनियरिंग कॉलेज काउंटिंग सेंटर पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है और हर व्यक्ति की जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।
  • केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के मार इवानियोस कॉलेज में बने काउंटिंग सेंटर पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी है।
    वहीं, चेन्नई के लोयोला कॉलेज और डीएमके मुख्यालय के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आज तय होगा किसके हाथ सत्ता

चारों राज्यों में आज आने वाले नतीजे यह तय करेंगे कि किस पार्टी के हाथ में सत्ता जाएगी। एग्जिट पोल्स के दावे कितने सही साबित होते हैं, यह कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा। फिलहाल पूरे देश की नजर इन चुनाव परिणामों पर टिकी हुई है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts