Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अगर एकजुट नहीं हुए तो बंगाल में नहीं बचेगा हिंदुओं का अस्तित्व…! मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा बयान, रामनवमी जुलूस को रोका तो हिन्दू करेंगे थाने का घेराव

Follow on Google News
अगर एकजुट नहीं हुए तो बंगाल में नहीं बचेगा हिंदुओं का अस्तित्व…! मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा बयान, रामनवमी जुलूस को रोका तो हिन्दू करेंगे थाने का घेराव
बॉलीवुड एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए एक बयान दिया है। उन्होंने बंगाल में रहने वाले हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की है। अपनी बात को समझाने के लिए मिथुन ने बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा कि ‘बांग्लादेश ने तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया है। इसके बाद बंगाल में हिंदू बंगालियों का अस्तित्व रहेगा या नहीं, इस पर संदेह है।’ इसके साथ उन्होंने हिन्दू वोटर्स को बड़ी संख्या में भाजपा को वोट देने की भी अपील की है।  आगे मिथुन ने कहा कि ‘आज भी 9 प्रतिशत हिंदू हमें वोट नहीं देते हैं। मैं चिल्ला-चिल्ला कर कहता हूं, इस बार घरों से निकलकर भाजपा को वोट दें। अगर हिंदू इस बार वोट नहीं करते हैं, तो आने वाले दिनों में हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। यह हमारे अस्तित्व की लड़ाई है।’ 

मिथुन के बयान पर TMC ने जताया विरोध 

मिथुन के इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस ने उनका कड़ा विरोध जताया है। पार्टी के नेता जयप्रकाश मजूमदार ने मिथुन का जवाब देते हुए कहा कि ‘बांग्लादेश का नाम लेकर मिथुन पश्चिम बंगाल में भी अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। क्या वह मुंबई जाकर यह सब कह सकते हैं? अगर बांग्लादेश का नाम लेकर राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश की गई तो पश्चिम बंगाल के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’

बंगाल में हिंदू जोड़ो अभियान शुरू 

वहीं दूसरी ओर बंगाल में बीजेपी ने हिंदू वोटों को एकजुट करने के लिए पहले से ही अभियान शुरू कर दिया है। कोलकाता समेत विभिन्न जिलों में ‘हिंदू-हिंदू भाई-भाई’ लिखे पोस्टर लगाए गए हैं, जो हिंदू एकता का संदेश दे रहे हैं। इसके साथ ही, पार्टी ने रामनवमी के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए अपनी गतिविधियां भी तेज कर दी हैं।

पश्चिम बंगाल पुलिस को भाजपा नेताओं की धमकी 

इसके साथ ही भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी रामनवमी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू जाग गए हैं। अब रामनवमी धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके बाद हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। साथ ही भाजपा नेता दिलीप घोष ने भी रामनवमी के मौके पर पुलिस से टकराव की धमकी दी। उन्होंने कहा, ‘अगर पुलिस ने हमारे रामनवमी जुलूस को रोका तो हम थाने का घेराव करेंगे। रामनवमी जुलूस में युवाओं को लाठी लेकर दौड़ने का अधिकार होगा। पुलिस जहां भी रोकेगी, हम थाने का घेराव करेंगे।’ ये भी पढ़ें- बीजेपी कार्यालय में हुआ ‘आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’ बूट कैंप का आयोजन, सीएम ने पूछा आजादी का साल, युवाओं ने दिया 2014 का जवाब
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts