Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weekly Horoscope : विद्यार्थी और नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का यह सप्ताह... पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Follow on Google News
Weekly Horoscope : विद्यार्थी और नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का यह सप्ताह... पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 30 July to 5 August 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते वृषभ राशि वालों के भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन रहे हैं। कर्क राशि के जातकों के नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह…

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। पिछले सप्ताह की परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा। अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाए रखें। व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें। मनोरंजन के अवसर प्रदान होंगे। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। छोटे भाई-बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन रहे हैं। संतान को लेकर कुछ परेशानी या चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह बहुत कुछ लेकर आ रहा है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सावधानी रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानी भरा रह सकता है। कार्य की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ अनिश्चितता भरा लगता है। आय में अवरोध रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में परिस्थितियां सुधर जाएंगी। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। अपना मनोबल बनाए रखें। घर में कुछ मांगलिक वातावरण रहेगा। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ चिंता रह सकती है। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन सकते हैं। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ चिंता या परेशानी भरा रह सकता है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभ होने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत तक आप उस पर काबू पा लेंगे तथा आपके भाग्य में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपकी वाणी में ओज रहेगा। परंतु आपको अपने शब्दों का चयन संयमित होकर करना चाहिए। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। माता की तरफ से चिंता रहेगी। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त को फिलहाल टाल देना ही उचित होगा। संतान के पक्ष से कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह संभल कर कार्य करने की आवश्यकता है। अपना मनोबल कम ना होने दें। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा, आय के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। पिता की तरफ से कुछ चिंता या परेशानी रह सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत ठीक रहेगी। सप्ताह का मध्य अच्छा रहेगा। परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने व्यवहार पर संयम रखना चाहिए। व्यर्थ अभिमान दिखाने से बचें तथा अपनी वाणी पर भी संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता को लेकर चिंता रहेगी। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त को फिलहाल टाल देना ही उचित होगा। अन्यथा आप को नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत वाला रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह तरक्की के योग बन रहे हैं। परंतु षड्यंत्र कार्यों से सावधान रहें। दांपत्य जीवन में कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह आर्थिक जोखिम उठाने से बचना चाहिए। कैरियर के मामले में यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। पिछले सप्ताह की कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा। अपने मन को संयमित रखें, व्यर्थ में आक्रोश या तनाव लेने से बचें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ साबित हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कठिनाइयों भरा हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कार्य की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में संभल कर कार्य करने की आवश्यकता है। बिना वजह विवाद की स्थिति से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ परेशानी के साथ हो सकती है, परंतु सप्ताह के मध्य में स्थितियां संभल जाएंगी। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें। कुटुंब या परिवार जनों से विवाद की स्थिति से बचें। यात्रा के योग बन रहे हैं। छोटे भाई-बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल देना ही उचित रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए मेहनत की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में कलह, विवाद आदि की स्थिति बन सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए समय शुभ नहीं है। आय प्रभावित रहेगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो ठीक रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। वहीं, सप्ताह के अंत में परिस्थितियां सुधर जाएंगी। मन में व्यर्थ ही निराशा और अवसाद की भावना रहेगी। अपना मनोबल बनाए रखें तथा वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है। मेहनत की अधिकता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ तनाव भरा रह सकता है। आपको कुछ षड्यंत्र का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन मिलाजुला रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। रुका हुआ धन वापस आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह किसी को उधार आदि देने से बचें। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त को फिलहाल टाल देना ही उचित है। माता से अनबन हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। तरक्की के योग भी बन सकते हैं। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए इस सप्ताह संभल कर कार्य करने की आवश्यकता है। यात्रा से कष्ट होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा मन में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा होगा, बशर्ते आप अपना आत्मविश्वास कम ना होने दें। प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में विवाद आदि की स्थिति से बचें। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह साधारण है। आपकी आय प्रभावित होगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ परेशानी के साथ होगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उस पर काबू पा लेंगे तथा आप में एक नए आत्मविश्वास का संचार होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ चिंता रह सकती है। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल देना उचित होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत ही अधिकता लिए आएगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में परिस्थितियां सुधर जाएंगी। छोटे भाई-बहन, अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ चिंता आदि रह सकती है। माता से अनबन हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कार्य की अधिकता वाला रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए सप्ताह अच्छा है। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। दांपत्य जीवन में कलह या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ हानि कारक हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मन में व्यर्थ की चिंता और अवसाद की भावना आ सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहनों, अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। माता को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह वाद-विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए संभल कर कार्य करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में कलह की स्थिति आ सकती है। यात्रा से कष्ट होगा। धर्म से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts