Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weekly Horoscope : इन राशियों के लिए लाभदायक साबित होगा सप्ताह, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Follow on Google News
Weekly Horoscope : इन राशियों के लिए लाभदायक साबित होगा सप्ताह, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 20 August to 26 August 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते मेष राशि में विद्यार्थी वर्ग के लिए सप्ताह बहुत शुभ फलदायक रहेगा। कन्या राशि में व्यापारी वर्ग के लिए इस सप्ताह किसी भी प्रकार के जोखिम उठाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह…

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो ठीक रहेगी परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद फरोख्त के योग बन सकते हैं। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। संतान पक्ष की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह बहुत शुभ फलदायक रहेगा। आपको अवार्ड आदि भी मिल सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए भी यह सप्ताह शुभ है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए मेहनत की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में कलह आदि की स्थिति को टाल देना ही उचित है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ कष्ट पूर्ण रह सकता है। आय में अवरोध रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिछले सप्ताह की कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा। आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद फरोख्त के योग हैं। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह साधारण है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह कष्टपूर्ण समय हो सकता है। कार्य क्षेत्र की राजनीति से स्वयं को दूर रखें। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप इससे छुटकारा पा लेंगे। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि बहन भवन आदि के खरीद स्वरूप को टाल दे। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कठिन परिश्रम वाला रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से कुछ चिंता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आय के नए स्रोत खुलेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो ठीक रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उन पर काबू पा लेंगे। आपके मन में आलस्य और प्रमाद की अधिकता रहेगी। आपकी वाणी में ओज रहेगा। आप अपनी वाणी से बिगड़े हुए कार्य बना लेंगे। छोटे भाई बहन और राजी कर्मचारियों से सहयोग की भावना रहेगी। माता को लेकर चिंता रह सकती है। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद फरोख्त को टाल देना ही उचित है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए भी यह सप्ताह शुभ फल दायक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी यह सप्ताह शुभ फलदायक हो सकता है। आपकी तरक्की के योग बन सकते हैं। बशर्ते आप कार्य क्षेत्र की राजनीति से स्वयं को दूर रखें। व्यापारी वर्ग के लिए आर्थिक जोखिम उठाने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।आपको अपने आपको अभिमानी होने से बचाना चाहिए। छोटे भाई बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग की भावना रहेगी। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन सकते हैं। संतान पक्ष की चिंता रह सकती है। विद्धयार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक हो सकता है। दांपत्य जीवन मिला-जुला रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। पिता को लेकर कुछ परेशानी या कठिनाई का अनुभव हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। अयर्थ के विवाद से स्वयं को दूर रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता सकती है। भूमि महान भवन आदि के खरीद-फरोख्त को फिलहाल टाल देना ही उचित है। विद्यार्थी वर्ग के लिए प्रतियोगिता परीक्षा वाला रह सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों  के लिए समय शुभ नहीं है। व्यापारी वर्ग के लिए इस सप्ताह किसी भी प्रकार के जोखिम उठाने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सत्ता के मध्य तक आप उसे पर काबू पा लेंगे तथा आपके मन में आत्मविश्वास तथा नई ऊर्जा का संचार होगा। इस सप्ताह आप अपना मनोबल बनाए रखें। व्यर्थ की चिंता परेशानियों से स्वयं को दूर रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता की तरफ से कोई चिंता रह सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है, आपको आपकी मेहनत के प्रति फल मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए सप्ताह साधारण है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानी भरा रह सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए इस सप्ताह कुछ खास उम्मीद नहीं करनी चाहिए। दांपत्य जीवन में कुछ कलह पूर्ण स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उस पर काबू पा लेंगे तथा आपने नई ऊर्जा और आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें। अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद फरोख्त प्रयोग बना रहे हैं। संतान पक्ष से चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा लेकर आएगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कष्टपूर्ण हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। सरकार पक्ष से लाभ होने की पूरी संभावना है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा में कष्ट होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कष्ट पूर्ण रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह किसी भी प्रकार के जोखिम को उठाने से बचना चाहिए। व्यापारी वर्ग के लिए शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहनों अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट प्राप्त होगा। माता को लेकर चिंता रह सकती है। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त को फिलहाल टाल देना ही उचित है। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए इस सप्ताह कार्य की अधिकता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए इस सप्ताहके लिए किसी भी प्रकार के जोखिम को उठाने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ समाचार लेकर आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी परंतु सप्ताह के मध्य में आप उस पर काबू पा लेंगे तथा आपके भाग्य में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है, आपको आपकी मेहनत के प्रति फल मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह संभल कर रहने की आवश्यकता है। संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ है। दांपत्य जीवन साधारण है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी परंतु सप्ताह के मध्य में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मन में व्यर्थ ही चिंता तनाव की स्थिति रहेगी। अपना मनोबल बनाए रखें। वही सप्ताह के अंत में आप उसे पर काबू पा लेंगे तथा आपके भाग्यवान में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें ।छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से शुभता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ है। व्यापारी वर्ग के लिए आप कुछ कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन साधारण रहेगा। धर्म से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts