Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारी बर्फबारी और -25 डिग्री तापमान में शादी

जिद से बना रिकॉर्ड
Follow on Google News
भारी बर्फबारी और -25 डिग्री तापमान में शादी

लाहौल स्पीति। सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां समुद्रतल से 12 हजार फुट की ऊंचाई पर भारी बर्फबारी और माइनस 25 डिग्री तापमान में शादी हुई। गुजरात से संबंध रखने वाली दुल्हन आर्या बूरा मुंबई में रहती हैं। वहीं, दूल्हा रंजीत श्रीनिवास केरल का रहने वाला है। वह दुबई में कारोबार करता है। दूल्हा रंजीत ने बताया कि आर्या की जिद थी कि उसकी शादी ऐसी जगह हो, जिसे हमेशा याद रखा जाए, इसी कारण इस डेस्टिनेशन को चुना गया। यह शादी इंडिया बुक आॅफ रिकार्ड में दर्ज हो चुकी है। रंजीत के अनुसार इस ‘द लांगेस्ट रोड़ ट्रिप वेडिंग एक्सपीडिशन’ को चंडीगढ़ के ‘ओवरलैंडिंग रिंग’ कंपनी के मालिक मनप्रीत ने आयोजित किया था।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts