Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weather Update: जनवरी में मॉनसून जैसी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी से लोग परेशान, MP में हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

देश में पिछले तीन चार दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है तो मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। इस बर्फबारी और बारिश के बीच जनवरी के महीने में ठिठुरन भरी सर्दी और भी ज्यादा बढ़ गई है।

बारिश ने बढ़ाई ठंड

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फ की चादर बिछ चुकी है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भार में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। [caption id="attachment_15668" align="aligncenter" width="749"] उत्तराखंड में बर्फबारी[/caption]

कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के लिए कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बर्फबारी की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें बर्फ से पटी हुई हैं। वहीं कई फ्लाइट्स भी कैंसिल हो गई हैं। [caption id="attachment_15669" align="aligncenter" width="749"] दिल्ली में बारिश[/caption]

दिल्ली में बूंदाबांदी जारी

दिल्ली में पिछले दो दिनों से बारिश का सितम जारी है। यहां 47 मिलीमीटर बारिश हुई है। वैज्ञानिकों के अनुसार, आज भी बूंदाबांदी जारी रहेगी। तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक का न्यूनतम तापमान 13/14 जनवरी को दर्ज किया जा सकता है। एयर क्वालिटी भी बेहतर है।

मध्यप्रदेश में ओले गिरने से किसानों का नुकसान

मध्यप्रदेश में शनिवार को कई जिलों में ओले गिरे हैं, जिसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में 12 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा। आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी तीन सिस्टम सक्रिय हैं। भोपाल में भी शनिवार रात बारिश हुई, आसामान में बादल अभी भी छाए हुए हैं। [caption id="attachment_15670" align="aligncenter" width="700"] MP में ओलावृष्टि[/caption] मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 8 से 9 जनवरी के दौरान पश्चिमी मध्यप्रदेश में और 8 से 12 जनवरी के दौरान पूर्वी मध्यप्रदेश में कई जगहों पर बारिश, तो कहीं-कहीं आकाशीय बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी और ओले गिरने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। [caption id="attachment_15671" align="aligncenter" width="749"] शिमला[/caption]

कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

  • हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है और जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • अगले 24 घंटों में बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों और ओडिशा और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखी जाएंगी।
  • पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
  • उत्तर प्रदेश, पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts