Weather Update : घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट्स प्रभावित, MP के ग्वालियर में छाई धुंध

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई है। राजधानी में चारों तरफ कोहरे की चादर नजर आ रही है। वहीं कई राज्यों में भी घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। जिसकी वजह से कई उड़ानें प्रभावित हुईं। दिल्ली के अलावा हैदराबाद और बेंगलुरु से भी कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं।
ग्वालियर में जीरो विजिबिलिटी
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। इसके अलावा रायसेन में 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। वहीं, राजधानी भोपाल समेत जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, सतना और दूसरे शहरों में सुबह 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, 9 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने इस साल के अंत या नए साल की शुरूआत में बारिश की आशंका जताई है।





















