PlayBreaking News

Weather Update : दस्तक देने वाला है साल का पहला चक्रवात, मार्च में ही पड़ने लगी मई-जून वाली गर्मी

Follow on Google News
Weather Update : दस्तक देने वाला है साल का पहला चक्रवात, मार्च में ही पड़ने लगी मई-जून वाली गर्मी
देश के कई राज्यों में मार्च के महीने में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी देखने को मिल रही है। पिछले 4 से 5 दिनों में तापमान में अचानक 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी ने गर्मी की लहर शुरू कर दी है। वहीं दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर गहरे कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है।

अंडमान और निकोबार में बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, यह डिप्रेशन में तब्दील हो गया है जो 21 मार्च तक एक चक्रवात का रूप ले लेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 24 घंटे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहेगी।

चक्रवात असानी का अलर्ट

साल का पहला चक्रवात असानी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह चक्रवात अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ेगा और 22 मार्च को बांग्लादेश-उत्तरी म्यांमार के तटों पर पहुंचेगा। इसके मद्देनजर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के प्रशासन ने एडवाइजरी जारी 22 मार्च तक समुद्र के पास न जाने की अपील की है।

आज कहां कितना रह सकता है तापमान?

हीट वेव से दिल्ली में मार्च में पारा हुआ हाई

बीते दिनों गुजरात के कुछ हिस्सों और राजस्थान में हीट वेव के चलते गर्मी में खासी बढ़ोतरी हुई है। इसका असर दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। दिल्ली का तापमान 34 से 36 डिग्री तक पहुंच गया है हालांकि मौसम विज्ञानी इसे लू नहीं मान रहे हैं। ये भी पढ़ें- दूध पर महंगाई का अटैक : सांची दूध 5 रुपए प्रति लीटर महंगा, जानें कब से लागू होगी नई दरें

मध्य प्रदेश में पड़ रही है चिलचिलाती गर्मी

मध्य प्रदेश में गर्मी का असर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार प्रदेश में जमकर गर्मी पड़ने वाली है। मार्च के महीने से ही लू चलने की संभावना है। प्रदेश के तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार हो गया, जिससे अब सुबह से ही गर्मी का एहसास शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान और गुजरात की तरफ से तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई है, जिससे इन राज्यों से सटे जिलों में गर्मी का असर दिखने लगा है।

इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख और आस-पास के क्षेत्रों पर है। इसके चलते पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है। इसके अलावा केरल और दक्षिण कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और पूर्वी असम में भी हल्की बारिश की संभावना है। अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts