विनेश फोगाट ने लगातार 82 मैच जीतने वालीं सुसाकी को दी पटकनी

पेरिस। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने अब तक अपराजेय मौजूदा चैंपियन युई सुसाकी को हराकर चौंका दिया। टोक्यो खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और चार बार की विश्व चैंपियन सुसाकी ने इससे पहले अपने अंतर्राष्ट्रीय कॅरियर में 82 मुकाबलों में से किसी में भी हार का सामना नहीं किया था। विनेश ने आखिरी कुछ सेकंड में मैच का पासा पलटते हुए 3-2 की यादगार जीत दर्ज की।





















