Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

द वेडिंग ऑफ'VIROSH':देसी नाश्ते से जापानी मेन्यू तक, कैसी होगी इस स्टार कपल की शादी?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। उदयपुर की अरावली पहाड़ियों के बीच होने वाली इस इंटिमेट वेडिंग में देसी नाश्ते से लेकर जापानी मेन्यू तक खास इंतजाम किए गए हैं।
देसी नाश्ते से जापानी मेन्यू तक, कैसी होगी इस स्टार कपल की शादी?
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेने जा रहे हैं। हालांकि शादी को लेकर ज्यादा आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ खास डिटेल्स ने इस समारोह को और दिलचस्प बना दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हो रही है, वह है शादी में परोसे जाने वाले खाने की। खासकर नाश्ते का मेन्यू सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

    यह भी पढ़ें: ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH': उदयपुर में बजेगी शहनाई, रश्मिका-विजय 26 फरवरी को लेंगे सात फेरे

    देसी अंदाज में होगा ब्रेकफास्ट

    जानकारी के मुताबिक, शादी में पूरी तरह भारतीय स्वाद को प्राथमिकता दी जाएगी। नाश्ते में देश के अलग-अलग हिस्सों के लोकप्रिय व्यंजन शामिल होंगे। साउथ इंडिया के इडली, डोसा और उपमा से लेकर पंजाब के छोले-भटूरे तक हर स्वाद मेहमानों की प्लेट में होगा।

    यह भी पढ़ें: Rashmika-Vijay Engagement : विजय देवरकोंडा की हुईं रश्मिका मंदाना… गुपचुप कर ली सगाई, फरवरी में लेंगे सात फेरे!

    विजय और रश्मिका ने अपनी शादी के लिए उदयपुर के अरावली पहाड़ों के बीच बसे इस लग्जरी रिट्रीट को चुना है। होटल की वेबसाइट के अनुसार, यहां 45 स्क्वायर मीटर के विला का किराया करीब 35,499 प्रति रात है, जिसमें चार मेहमान ठहर सकते हैं। वहीं प्रीमियम सुइट का किराया लगभग 71,499 प्रति रात बताया गया है। विला से अरावली के खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं, जबकि सुइट में प्राइवेट आउटडोर स्विमिंग पूल और आकर्षक गजीबो जैसी सुविधाएं हैं। 

    तीन दिन चलेगा जश्न, मेहमान होंगे सीमित

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी तीन दिनों तक चलेगी। कुल मेहमानों की संख्या करीब 100 के आसपास रखी गई है। कपल और उनके करीब 50 खास मेहमान कमर्शियल फ्लाइट से उदयपुर पहुंचेंगे।

    जापानी टच से प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन बना खास

    दिलचस्प बात यह है कि जहां मुख्य शादी समारोह में देसी स्वाद को प्राथमिकता दी जाएगी, वहीं प्री-वेडिंग फंक्शन में ग्लोबल टच भी देखने को मिला। रश्मिका ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक झलक साझा की, जिसमें खूबसूरती से सजा हुआ टेबल नजर आया। लाइटिंग के बीच गुलाबी लिली और हल्के हरे हाइड्रेंजिया फूलों से सजावट की गई थी। साथ में ताजे हरे सेब और अंगूर भी रखे गए थे।

    Uploaded media
    टेबल पर रखा मेन्यू कार्ड जापानी डिशेज से सजा हुआ था। इससे साफ है कि शादी के जश्न में पारंपरिक और अंतरराष्ट्रीय स्वाद का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।

    फैंस को है बेसब्री से इंतजार

    सोमवार को कपल उदयपुर पहुंच चुका है और अब सभी की निगाहें 26 फरवरी पर टिकी हैं। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं और शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts