Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Vidisha Accident : श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, राजस्थान के 4 लोगों की मौत; 6 गंभीर घायल, बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी

Follow on Google News
Vidisha Accident : श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, राजस्थान के 4 लोगों की मौत; 6 गंभीर घायल, बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं यह हादसा तब हुआ जब श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुस गई। जिसमें कार सवार राजस्थान के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लटेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी छतरपुर में बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश विदिशा जिला प्रशासन को दिए हैं।

बागेश्वर धाम से लौट रहे थे

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना लटेरी थाना क्षेत्र में ब्यावरा-बीना राजमार्ग पर तड़के करीब 4 बजे हुई। उन्होंने कहा, “राजस्थान के झालावाड़ से 7 महिलाओं समेत 10 लोगों का एक समूह बागेश्वर धाम से लौट रहा था, तभी उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में 2 महिलाओं और 2 पुरुषों की मौत हो गई।” अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान किशनलाल लोढ़ा (60), विनोद कुमार माली (34), वर्दी बाई लोढ़ा (70) और राजबाई भील (48) के रूप में हुई है। देखें वीडियो...

कार बुरी तरह पिचक गई

लटेरी पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना सुबह 4.10 बजे 100 डायल पर मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि ईको स्पोर्ट्स कार थी, जिसमें 10 लोग थे। हादसा पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कार ट्रक के पीछे घुसी थी। कार बुरी तरह पिचक गई थी, जिसके कारण पुलिस को शव और घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रक बासौदा का है, जिसे कब्जे में ले लिया गया। श्रद्धालु पिछले 12 दिनों में अलग-अलग धार्मिक स्थलों से दर्शन करके लौट रहे थे। कार सवार वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में बागेश्वर धाम में दर्शन के लिए रुके थे। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विदिशा हादसे पर सीएम ने दुख जताया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "विदिशा जिला अंतर्गत लटेरी ब्लॉक में बागेश्वर धाम से लौटते समय राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी 4 लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। गंभीर घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।" सीएम ने आगे कहा, मैं बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मध्यप्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। पात्रता के अनुसार परिजनों को राज्य शासन द्वारा सहायता राशि दी जाएगी।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts