Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

2019 बैच के IAS अनिल डामोर का निधन, भोपाल में नई जिम्मेदारी संभालने से पहले आया हार्ट अटैक

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर और 2019 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार डामोर का मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसी महीने उनका भोपाल तबादला हुआ था।
2019 बैच के IAS अनिल डामोर का निधन, भोपाल में नई जिम्मेदारी संभालने से पहले आया हार्ट अटैक
2019 बैच के IAS अनिल डामोर का निधन

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर और 2019 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार डामोर का मंगलवार सुबह अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनिल कुमार डामोर के अचानक निधन की खबर से प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिचित मेडिकल कॉलेज पहुंचने लगे। अस्पताल परिसर में उनके साथ काम कर चुके अधिकारी और कर्मचारी बेहद दुखी नजर आए। मेडिकल कॉलेज में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इसी महीने हुआ था भोपाल तबादला

अनिल कुमार डामोर विदिशा में अपर कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। इसी महीने राज्य शासन ने उनका तबादला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल में उप सचिव के पद पर किया था। तबादले के बाद वे विदिशा से अपनी जिम्मेदारी छोड़कर भोपाल में नई पोस्टिंग संभालने की तैयारी कर रहे थे। नई जिम्मेदारी शुरू करने से पहले ही उनके निधन की खबर सामने आने से प्रशासनिक अधिकारियों और सहकर्मियों में गहरा दुख है।

मंत्री देते रहे CPR, नहीं बची जान! तेलंगाना विधानसभा में IAS के PS राजू की मौत

मिलनसार स्वभाव के लिए थे पहचाने जाते

सहकर्मियों के मुताबिक अनिल कुमार डामोर बेहद हंसमुख, मिलनसार और सहज स्वभाव के अधिकारी थे। वे केवल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही नहीं बल्कि कर्मचारियों से भी बेहद सहजता और अपनापन रखते थे। उनके साथ काम करने वाले लोगों का कहना है कि उनके व्यवहार में कभी भी पद की औपचारिकता या रौब नजर नहीं आता था। वे लोगों से सामान्य और आत्मीय तरीके से बातचीत करते थे।

भोपाल में FD पर साइबर ठगों की सेंध! बिना OTP-पिन बताए बुजुर्ग के 6 लाख रुपए उड़ाए

प्रशासनिक अमले में बनाई अलग पहचान

डामोर के अच्छे व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण उन्होंने कम समय में ही प्रशासनिक अमले में अपनी अलग पहचान बनाई थी। सहकर्मियों के बीच उनकी सहज कार्यशैली और सभी के साथ सम्मानजनक व्यवहार को खास तौर पर याद किया जा रहा है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts