Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंत्री देते रहे CPR, नहीं बची जान! तेलंगाना विधानसभा में IAS के PS राजू की मौत

तेलंगाना विधानसभा में IAS नवीन मित्तल के PS राजू को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया। मंत्री वाकिति श्रीहरि ने CPR देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मंत्री देते रहे CPR, नहीं बची जान! तेलंगाना विधानसभा में IAS के PS राजू की मौत

हैदराबाद स्थित तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई। ऊर्जा विभाग के विशेष मुख्य सचिव नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी (PS) राजू को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे फर्श पर गिर गए। मौके पर मौजूद पशुपालन मंत्री वाकिति श्रीहरि ने बिना समय गंवाए उन्हें CPR देना शुरू किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया।

विधानसभा परिसर में अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, राजू विधानसभा परिसर के भीतर मौजूद थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे फर्श पर गिर पड़े। इसके बाद मौके पर मौजूद मंत्री वाकिति श्रीहरि तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और CPR देना शुरू किया। घटना के दौरान आसपास कई अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। कुछ लोग राजू का सिर और हाथ संभाल रहे थे, जबकि अन्य मेडिकल स्टाफ को बुलाने की कोशिश कर रहे थे।

लाल कालीन पर CPR देते दिखे मंत्री

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लाल कालीन बिछे हॉल में राजू जमीन पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। वहीं सफेद कुर्ते में मंत्री वाकिति श्रीहरि घुटनों के बल बैठकर उनके सीने पर लगातार दबाव डालते नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी राजू को बचाने की कोशिश की और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Breaking News

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

राजू को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया। घटना विधानसभा परिसर के भीतर ही हुई। अचानक हुई इस मौत की खबर से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

वडोदरा में PM मोदी का मेगा शो शुरू, हजारों की भीड़, C-295 की उड़ान और नई ट्रेनों का जिक्र, जानें PM मोदी ने क्या-क्या कहा?

मंत्री की तुरंत मदद करने पर हो रही तारीफ

राजू की मौत की खबर सामने आने के बाद नवीन मित्तल के कार्यालय और उनके परिवार की ओर से भी दुख जताया गया। वहीं, मौके पर मौजूद मंत्री वाकिति श्रीहरि की तत्काल मदद करने के लिए तारीफ की जा रही है। वाकिति श्रीहरि मक्थल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं। वे तेलंगाना सरकार में पशुपालन, डेयरी विकास, मत्स्य पालन तथा खेल और युवा सेवा विभाग की जिम्मेदारी संभालते हैं। यह घटना कार्यस्थल पर अचानक होने वाली स्वास्थ्य आपात स्थिति के दौरान समय पर प्राथमिक चिकित्सा मिलने की अहमियत को भी सामने लाती है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts