PlayBreaking News

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: कपल ने बेचे 'वेडिंग फोटोज' राइट्स, इंटरनेशनल मैगजीन के साथ साइन की करोड़ों की डील

Follow on Google News
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपनी शादी की खबरों की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच खबर है कि विक्की-कैटरीना ने अपनी वेडिंग के फोटोज राइट्स एक इंटरनेशल मैगजीन को बेचने का फैसला किया है। दावा किया जा रहा है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल 7 से 9 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसके लिए लगभग सारी तैयारियां भी हो चुकी हैं। ये डील कैटरीना और उनकी टीम ने साइन की है। इस डील के मुताबिक कपल के अलावा सोशल मीडिया पर कोई ओर फोटो शेयर नहीं कर सकता है।

इंटरनेशनल मैगजीन को मिले राइट्स

कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी की फोटोज के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के नक्शे कदम पर चल पड़े हैं। दोनों ने उनकी तरह ही एक इंटरनेशनल मैगजीन को अपनी शादी की फोटोज के राइट्स दिए हैं। जानकारी के मुताबित ये डील करोड़ों में फाइनल हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने भी राजस्थान के उमेद भवन में निका जोनास के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। उन्होंने भी अपनी वेडिंग फोटोज के राइट्स को वोग मैगजीन को बेचे थे।

शादी में लगी फोन पर रोक

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए मेहमानों के फोन पर रोक लगा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल शादी में आए मेहमानों से NDA (नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) साइन करवाएगा ताकि वो शादी से जुड़े फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर ना कर पाएं। शादी के वेन्यू में सिर्फ कुछ ही जगह होगी, जहां पर फोन इस्तेमाल करने की इजाजत होगी।

राजस्थान में होगी शादी

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी राजस्थान के सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में होगी, जहां पर शादी से पहले ही सारी रस्में की जाएगी। इसी फोर्ट में कटरीना और विक्की के लिए दो सुइट बुक करवा रखे हैं, जिसका किराया 7-7 लाख रुपए है।

शादी से पहले कोर्ट मैरिज

इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल राजस्थान में शाही अंदाज में सात फेरे लेने से पहले मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे। हालांकि, अब तक इससे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ये भी पढ़ें- IPL 2022: रिटेन न होने से निराश हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस को कहा अलविदा, शेयर किया भावुक VIDEO
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts