Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ujjain News : उज्जैन आ रहे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पहली बार करेंगे बाबा महाकाल के दर्शन, कालिदास समारोह का करेंगे उद्घाटन

Ujjain News : उज्जैन आ रहे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पहली बार करेंगे बाबा महाकाल के दर्शन, कालिदास समारोह का करेंगे उद्घाटन
उज्जैन। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवंबर को धार्मिक नगरी उज्जैन का दौरा करेंगे। वे यहां कालिदास समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे और इससे पहले महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। उप राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बुधवार को मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश जारी किए।

महाकाल दर्शन और कालिदास समारोह

उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान वे दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। सबसे पहले वे महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद वे दोपहर 3 बजे कालिदास समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे उज्जैन से रवाना हो जाएंगे। हालांकि अभी तक प्रशासन ने उनके दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया है।

मंदिर में रेड कार्पेट बिछाया जाएगा

उपराष्ट्रपति धनखड़ का उज्जैन में यह पहला दौरा होगा और वे पहली बार महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। उनके आगमन को लेकर महाकाल मंदिर प्रशासन विशेष तैयारियों में जुटा है। मंदिर के गर्भगृह और नंदी हाल को फूलों से सजाया जाएगा और मंदिर परिसर में रेड कार्पेट बिछाया जाएगा।

प्रशासन ने तेज की तैयारियां

उज्जैन के कलेक्टर नीरज सिंह और महाकाल प्रशासक गणेश धाकड़ ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। उपराष्ट्रपति नंदी द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे और महाकाल लोक का भ्रमण करते हुए गर्भगृह से दर्शन करेंगे। उनके लिए विशेष ग्रीन रूम तैयार किया जा रहा है। मंदिर परिसर में अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ये भी पढ़ें- Bhopal News : वन विहार में घूमना हुआ महंगा, एंट्री फीस में 30% से ज्यादा बढ़ोतरी, अब इतने चुकाने होंगे चार्ज
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts