PlayBreaking News

Bhopal News : वन विहार में घूमना हुआ महंगा, एंट्री फीस में 30% से ज्यादा बढ़ोतरी, अब इतने चुकाने होंगे चार्ज

Follow on Google News
Bhopal News : वन विहार में घूमना हुआ महंगा, एंट्री फीस में 30% से ज्यादा बढ़ोतरी, अब इतने चुकाने होंगे चार्ज
भोपाल। राजधानी स्थित वन विहार नेशनल पार्क में अब घूमना महंगा हो गया है। पैदल, टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और अन्य साधनों से पार्क में प्रवेश करने के लिए एंट्री फीस में 30% से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। यह नई दरें 7 नवंबर 2024 से लागू हो गई हैं। तीन साल बाद पार्क ने प्रवेश शुल्क में संशोधन किया है। पर्यटकों के घूमने के लिए नए रेट जारी किए गए हैं।

विदेशी पर्यटकों को लगेगा दोगुना शुल्क

नए शुल्क के तहत विदेशी पर्यटकों को प्रवेश के लिए दोगुना शुल्क देना होगा। वहीं, बैटरी-चलित वाहनों के लिए संशोधित दरों का 75% शुल्क लिया जाएगा। प्रबंधन ने बताया कि हर तीन साल में शुल्क में 10% की वृद्धि की जाएगी।

इस तरह रहेगा संशोधित शुल्क

प्रवेश का तरीका पुराना शुल्क (₹) नया शुल्क (₹)
पैदल प्रति व्यक्ति 20 25
स्वयं की साइकिल 20 30
पार्क की साइकिल 30 40
टू-व्हीलर (2 व्यक्ति) 60 80
ऑटो रिक्शा (4 व्यक्ति) 90 120
फोर-व्हीलर (5 व्यक्ति) 250 300
फोर-व्हीलर (5+ व्यक्ति) 400 500
मिनी बस (20 व्यक्ति) 800 1100
बस (20+ व्यक्ति) 1500 2200

गोल्फ कार्ट और सफारी चार्ज

सेवा पुराना शुल्क (₹) नया शुल्क (₹)
गोल्फ कार्ट (प्रति व्यक्ति) 50 60
गोल्फ कार्ट (5-12 वर्ष) 30 40
गोल्फ कार्ट (6 व्यक्ति, प्रति ट्रिप) 300 400
पार्क वाहन से सफारी भ्रमण (प्रति व्यक्ति) 80 100
सफारी (5-12 वर्ष) 20 30
सफारी वाहन (6 व्यक्ति) 800 1000
सूर्यास्त के बाद सफारी (प्रति व्यक्ति) 200 300
सूर्यास्त के बाद सफारी (5-12 वर्ष) 100 150
सूर्यास्त के बाद सफारी (6 व्यक्ति) 1200 1500

हर तीन साल में 10% वृद्धि

बता दें कि नेशनल पार्कों में हर तीन साल में 10% तक शुल्क वृद्धि होती है। इस बार भी सरकार ने 1 नवंबर से नया शुल्क लागू कर दिया है। यह वृद्धि रालामंडल अभयारण्य, इंदौर और मुकुंदपुर चिड़ियाघर, मैहर में भी लागू की गई है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts