Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर ने छोड़ी कांग्रेस, खड़गे को सौंपा इस्तीफा; BJP में हुए शामिल

Follow on Google News
पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर ने छोड़ी कांग्रेस, खड़गे को सौंपा इस्तीफा; BJP में हुए शामिल
लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने बुधवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया। कांग्रेस छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। लखनऊ में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में उन्हें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1757688287332814941?s=6[/embed]

खड़गे को सौंपा इस्तीफा

विभाकर शास्त्री ने सोशल मीडिया मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित पोस्ट में अपने त्यागपत्र की घोषणा की। विभाकर शास्त्री ने कहा, ‘‘सम्मानीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।'' वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं। विभाकर शास्त्री पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते और हरि कृष्ण शास्त्री के बेटे हैं। उन्होंने पूर्व में उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन असफल रहे थे। पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ा है जिनमें अशोक चव्हाण, मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, प्रियंका चतुर्वेदी, सुष्मिता देव, आरपीएन सिंह, जयवीर शेरगिल शामिल हैं। ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Election 2024 : सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, राहुल और प्रियंका भी रहे मौजूद
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts