Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्‍य प्रदेश महिला कांग्रेस की कमान संभालेंगी विभा पटेल, नियुक्ति का आदेश जारी

मध्‍य प्रदेश महिला कांग्रेस की कमान संभालेंगी विभा पटेल, नियुक्ति का आदेश जारी
भोपाल। राजधानी की पूर्व महापौर विभा पटेल को मध्‍य प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने विभा पटेल की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। ये भी पढ़ें: IPS सुधीर कुमार सक्सेना की प्रदेश में वापसी, होंगे एमपी के नए डीजीपी! देखें आदेश

अर्चना जायसवाल के स्थान पर सौंपा दायित्व

बता दें कि इससे पहले प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल को उनके पद से हटना पड़ा था। वहीं कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देकर चंद घंटे के भीतर वापस लेने वालीं नूरी खान को मप्र महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष बना दिया गया था। उनके साथ कविता पांडेय, जमना मरावी और रश्मि पंवार को भी उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके साथ ही महिला कांग्रेस की आइटी सेल, लीगल सेल, इंटरनेट मीडिया और महिला उत्पीड़न निवारण सेल का भी गठन किया गया था। ये भी पढ़ें: सिंगरौली में अनियंत्रित होकर पलटी बस: 3 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

विभा लंबे समय से पार्टी में है कार्यरत

भोपाल की महापौर रह चुकी विभा पटेल प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष होगी। उन्हें अर्चना जायसवाल के स्थान पर यह जवाबदेही सौंपी गई है। कांग्रेस आलाकमान ने उनका नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। विभा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की खासी समर्थक मानी जाती है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts