सिंगरौली में अनियंत्रित होकर पलटी बस: 3 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

Follow on Google News
सिंगरौली में अनियंत्रित होकर पलटी बस: 3 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
मप्र के सिंगरौली जिले में आज एक बस हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-39 पर तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 38 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची देवसर पुलिस ने जख्मी हुए सवारियों को देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है। ये भी पढ़ें: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना; कल निरस्त रहेगी डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस, दाहोद-भोपाल एक्सप्रेस भी आंशिक रद्द

बस में सवार थे करीब 45 यात्री

हादसा सिंगरौली जिले के देवसर तहसील अंतर्गत NH-39 पर हुआ है। बस सीधी से देवसर की ओर जा रही थी, तभी बीच रास्ते में बस पलट गई। जानकारी के अनुसार बस में करीब 45 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो बस के पलटने से घायल हुए है। घायलों को देवसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं 38 लोग बस दुर्घटना में घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 4 यात्रियों की हालत गंभीर है। इनमें से 2 यात्रियों को रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर किया है। वहीं 2 को बैढ़न ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

15 सालों से निर्माणाधीन है NH-39

गौरतलब है कि 15 सालों से NH-39 निर्माणाधीन है। इस कारण मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। प्रसाशन की लापरवाही का भुगतान आम जनता सड़क हादसों से चुका रही है। आए दिन लोग हादसों का सिकार हो रहे हैं। प्रियंका पाण्डेय एसडीओपी देवसर ने बताया कि बस में लगभग 45 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें से 35 -38 लोग घायल है। 4 लोगों की हालत गंभीर है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts