Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धर्मांतरण व लव-जिहाद के खिलाफ जोर-शोर से मोर्चा खोलेगी विहिप

राम मंदिर निर्माण के बाद नए कार्यक्रमों में बढ़ाई सक्रियता, काउंसलिंग-आत्मरक्षा संबंधी ट्रेनिंग शुरू
Follow on Google News
धर्मांतरण व लव-जिहाद के खिलाफ जोर-शोर से मोर्चा खोलेगी विहिप
राजीव सोनी-भोपाल। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का लक्ष्य पूरा होने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने अब धर्मांतरण और लव-जिहाद के खिलाफ पूरी ताकत से मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इसके लिए मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में जन जागरण और स्कूल-कॉलेज की बच्चियों को दुर्गा वाहिनी के माध्यम से काउंसिलिंग-आत्मरक्षा संबंधी ट्रेनिंग शुरू की गई है। सेवा बस्तियों में संस्कार शालाओं के जरिए महिलाओं को रोजगार संबंधी प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। शहरों व गांवों की सेवा बस्तियों में युवतियों को सिलाई-कढ़ाई, कुकिंग और मेंहदी आर्ट जैसे हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने में मदद की जाएगी। धर्मांतरण रोकने और ऑपरेशन घर-वापसी के लिए प्रदेश में ट्राइबल अंचलों के कई जिले चिन्हित किए गए हैं।

जन्माष्टमी पर स्थापना दिवस

जन्माष्टमी पर विहिप का 60 वां स्थापना दिवस भी है। इस साल संगठन ने अपने कामकाज एजेंडे में ऑपरेशन घर-वापसी और लव जिहाद के अलावा सेवा और समरसता जैसे मुद्दों को प्रमुख रूप से शामिल किया है।

ये जिले किए चिह्नित

विहिप ने ट्राइबल अंचल के श्योपुर, रतलाम, झाबुआ, बड़वानी, आलीराजपुर, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, सीधी, मऊगंज, धार और सिंगरौली आदि जिले चिह्नित किए हैं।

कार्यक्रमों का रोडमैप

ऑपरेशन घर वापसी
  • विहिप का धर्म प्रसार विभाग भी सक्रिय।
  • ट्राइबल अंचल में जन-जागरण।
  • सामाजिक कार्यक्रमों को बढ़ावा।
लव-जिहाद
  • विहिप की दुर्गावाहिनी भी सक्रिय।
  • मातृशक्ति/स्कूल-कॉलेज की छात्राओं की काउंसिलिंग।
  • आत्म रक्षा के लिए शारीरिक प्रशिक्षण।
सेवा और समरसता
  • नवरात्रि में शक्ति पूजन के कार्यक्रम।
  • सेवा बस्तियों संस्कार शालाओं का संचालन।
  • युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनाने प्रशिक्षण।

जनजागरण व ट्रेनिंग कैंप

विभिन्न जिले चिन्हित कर कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं। धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ जनजागरण शुरू किया है। सेवा बस्तियों में युवाओं के लिए ट्रेनिंग कैंप लगेंगे। - जितेंद्र चौहान, प्रचार-प्रसार प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद, मध्यभारत प्रांत
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts