Border 2:वरुण धवन का फर्स्ट लुक जारी, हाथ में बंदूक, दमदार अंदाज, चेहरे पर गुस्सा, मेकर्स ने शेयर किया पोस्टर

बॉर्डर 2 से वरुण धवन का इंटेंस फर्स्ट लुक आखिरकार सामने आ गया है। यह एक जबरदस्त वॉर ड्रामा का वादा करता है। अभिनेता एक अराजक युद्धक्षेत्र में घायल सैनिकों से घिरे हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं।फर्स्ट लुक में खून से लथपथ, हाथ में बंदूक लिए गुस्से में दिख रहे वरुण, फैंस ने की सराहना।
वरुण धवन का फर्स्ट लुक जारी, हाथ में बंदूक, दमदार अंदाज, चेहरे पर गुस्सा, मेकर्स ने शेयर किया पोस्टर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्टर वरुण धवन की आगामी फिल्म बॉर्डर 2 से एक्टर का पहला लुक जारी कर दिया गया है जो एक इंटेंस वॉर ड्रामा का वादा करती है। कॉमेडी रोल्स से अलग वरुण इस फिल्म में एक सिपाही के दमदार और गंभीर अवतार में नजर आ रहे हैं।

    मेकर्स ने शेयर किया वरुण धवन का पोस्टर

    बता दें कि, बॉर्डर 2 के मेकर्स ने वरुण धवन का पोस्टर शेयर किया है। जिसमें एक्टर के किरदार के नाम का भी खुलासा कर दिया है। वह फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं जो भारतीय सेना के जाट रेजिमेंट का हिस्सा थे। मेजर होशियार सिंह दहिया ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उन्हें परमवीर चक्र (PVC) से भी सम्मानित किया गया था।वहीं, वरुण के फर्स्ट लुक में वह खून से सने फौजी की वर्दी में हाथ में बंदूक लिए और गुस्से में चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह उनके करियर का सबसे इंटेंस लुक माना जा रहा है जिसकी फैंस ने काफी सराहना की है।

    फिल्म बॉर्डर साबित हुई थी ब्लॉकबस्टर 

    फिल्म  बॉर्डर (1997) भारतीय सिनेमा की एक सफल फिल्म  रही है। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म  1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई लोंगेवाला की लड़ाई की वास्तविक और साहसिक घटनाओं पर आधारित थी। अपनी जबरदस्त कहानी और देशभक्ति के जज्बे के कारण यह फिल्म  उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक साबित हुई। इसे महज 10 करोड़ के बजट में बनाया गया था जबकि इसने दुनिया भर में लगभग 64.98 करोड़ की शानदार कमाई की थी जो उस समय के हिसाब से एक बहुत बड़ी व्यावसायिक सफलता थी।

    Uploaded media

    कब रिलीज होगी बॉर्डर 2 

    फिल्म बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी जो इसे गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज होने वाली एक बड़ी फिल्म बनाती है। इसका डायरेक्शन अनुराग सिंह कर रहे हैं जो अपनी जबरदस्त विजुअल कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म को एक दमदार टीम संभाल रही है। जिसमें भूषण कुमार, जेपी दत्ता, निधि दत्ता और कृष्ण कुमार जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं।

    Uploaded media

    फिल्म बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट

    फिल्म में सनी देओल (मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के रूप में), वरुण धवन (मेजर होशियार सिंह दहिया के रूप में), दिलजीत दोसांझ (एयरफोर्स अफसर निर्मल सिंह सेखों के रूप में) के साथ अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, और सोनम बाजवा भी अहम किरदारों में हैं। यह नया अवतार और दमदार स्टारकास्ट एक बार फिर देशप्रेम की भावना को जगाने के लिए तैयार है।

    Uploaded media
    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts