Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वाराणसी में सेल्फी का शौक पड़ा भारी! ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से 4 दोस्तों की मौत

वाराणसी में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। विंध्याचल धाम से दर्शन कर लौट रहे दोस्तों ने ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो रोककर सेल्फी लेना शुरू किया था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वाराणसी में सेल्फी का शौक पड़ा भारी! ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से 4 दोस्तों की मौत
वाराणसी हाईवे हादसे में चार दोस्तों की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे ने खुशियों भरे सफर को मातम में बदल दिया। विंध्याचल धाम में दर्शन करने के बाद लौट रहे दोस्तों का समूह प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रूपापुर गांव के पास रुका था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब छह बजे स्कॉर्पियो से उतरकर कुछ दोस्त ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे थे। तभी पीछे से आए ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी तेज कि ओवरब्रिज से नीचे गिरे लोग

ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। हादसे के दौरान दो लोग पुल से करीब 30 फीट नीचे जा गिरे। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास से गुजर रहे लोग मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

‘भारत में भी रची गई थी फ्रांस-बांग्लादेश जैसी खतरनाक साजिश’, विपक्ष पर भड़के किरेन रिजिजू

विंध्याचल धाम में दर्शन कर लौट रहे थे दोस्त

सभी दोस्त विंध्याचल धाम में दर्शन करने के बाद वाराणसी लौट रहे थे। स्कॉर्पियो के अंदर प्रसाद के डिब्बे, नारियल और चुनरी मिलने से उनके धार्मिक यात्रा पर जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोस्तों ने मंदिर में दर्शन के दौरान तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। लौटते समय उन्होंने हाईवे के ओवरब्रिज पर गाड़ी रोक दी और तस्वीरें लेने लगे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि, सभी लोग किस वजह से सड़क पर उतरे थे और गाड़ी कहां खड़ी थी, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

आशुतोष रांका-सौरव दास की रिहाई अटकी, मजिस्ट्रेट को धमकी के आरोप में FIR

ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक, पुलिस तलाश में जुटी

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर वाहन छोड़कर फरार हो गया। अब पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देख रही है, ताकि चालक की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव के पास हुए इस हादसे की जांच जारी है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। 

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts