Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस पर गिरी गाज, DCP हटाए गए; श्रद्धा दुबे पर 50 हजार का इनाम

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। हजरतगंज के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के बाद DCP सेंट्रल विक्रांत वीर को भी पद से हटा दिया गया है। वहीं, फरार श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की तलाश तेज है। श्रद्धा पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है।
 शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस पर गिरी गाज, DCP हटाए गए; श्रद्धा दुबे पर 50 हजार का इनाम
शिवा शर्मा केस में DCP विक्रांत वीर हटाए गए

लखनऊ। राजधानी के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस विभाग पर दबाव बढ़ गया है। मामले में पहले हजरतगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया। इसके बाद DCP सेंट्रल विक्रांत वीर को भी उनके पद से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। दूसरी ओर, पुलिस ने फरार मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर भी इस मामले में नामजद हैं। पुलिस की कई टीमें तीनों की तलाश में जुटी हैं।

आरोपियों का सुराग नहीं मिलने पर बढ़ी कार्रवाई

शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के स्तर पर विभागीय कार्रवाई की गई। पहले हजरतगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया और फिर DCP सेंट्रल विक्रांत वीर को भी जिम्मेदारी से हटा दिया गया। विक्रांत वीर 2014 बैच के IPS अधिकारी हैं। उन्हें पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किए जाने का आदेश जारी किया गया है।

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक्शन में शिंदे, बोले- मुंबई में गैंग की दहशत बर्दाश्त नहीं होगी! आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

श्रद्धा दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम

पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस की करीब 10 टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जांच के तहत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के अलावा दूसरे राज्यों और नेपाल सीमा से लगे इलाकों में भी तलाश की जा रही है। पुलिस तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिलने वाली सूचनाओं की मदद ले रही है, ताकि फरार आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

मीडिया के सामने आईं श्रद्धा, खुद को बताया बेगुनाह

फरार श्रद्धा दुबे ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया था। उसका दावा है कि शिवा शर्मा की मौत से उसका कोई लेना-देना नहीं है। श्रद्धा ने इसे हत्या के बजाय आत्महत्या बताया और कहा कि उसने शिवा को बालकनी से गिरते हुए देखा था। हालांकि, ये श्रद्धा के अपने दावे हैं। मामले में उनकी भूमिका की पुष्टि जांच और अदालत की प्रक्रिया के आधार पर ही होगी। दूसरी ओर, शिवा की मां ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी केस को लेकर दिल्ली में उबाल! इंडिया गेट से कनॉट प्लेस तक प्रदर्शन, VIP की जांच और CEC के इस्तीफे की मांग

चौथी मंजिल से गिरने के बाद हुई थी कारोबारी की मौत

यह मामला 9 अक्टूबर को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में हुई घटना से जुड़ा है। कारोबारी शिवा शर्मा की इमारत की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। उस मंजिल पर श्रद्धा दुबे रहती थीं। शुरुआत से ही शिवा की मौत की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठे। उनकी मां ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फिलहाल तीनों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts