PlayBreaking News

Vaibhav Sooryavanshi :वैभव की पारी के कायल हुए सचिन तेंदुलकर, वैभव बोले- गॉड ऑफ क्रिकेट से तारीफ सुनना गर्व की बात

वैभव ने कहा कि सब जानते हैं कि सचिन सर क्रिकेट के भगवान हैं। अगर उन्होंने हमारे बारे में कुछ लिखा है, तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। उनके जैसा महान खिलाड़ी हमारे बारे में बोले, यह गर्व और सम्मान की बात है।
Follow on Google News
वैभव की पारी के कायल हुए सचिन तेंदुलकर, वैभव बोले- गॉड ऑफ क्रिकेट से तारीफ सुनना गर्व की बात

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने प्रदर्शन से सबको चौंका रहे हैं। एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी ने एक बार फिर उन्हें सभी का फेवरेट बना दिया है। ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले इस युवा बल्लेबाज की तारीफ अब क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी की है। खास बात यह रही कि सचिन की तारीफ सुनकर खुद वैभव भी बेहद खुश नजर आए।

वैभव का बैट स्विंग असाधारण- सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया एक्स पर वैभव की बल्लेबाजी की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा कि वैभव का बैट स्विंग असाधारण है। साथ ही, जिस तरह वे पैरों की तरफ आती गेंदों पर फ्रंट फुट का इस्तेमाल करके शॉट खेलने के लिए जगह बनाते हैं, वह बेहद खास है। वे आगे कहते हैं यही आजादी और कॉन्फिडेंस वैभव को बेखौफ क्रिकेट खेलने में मदद करता है। उन्होंने इस पारी को शानदार करार दिया।

Twitter Post

मुझे तो पता भी नहीं था- वैभव

सचिन के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनके जैसे दिग्गज खिलाड़ी की तारीफ मिलना किसी बड़े सम्मान से कम नहीं है। आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी वीडियो में वैभव ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा है। इससे मुझे प्रेरणा मिलती है। आपने अभी मुझे इसके बारे में बताया, मुझे तो पता भी नहीं था।

उन्होंने आगे कहा, सब जानते हैं कि सचिन सर क्रिकेट के भगवान हैं। अगर उन्होंने हमारे बारे में कुछ लिखा है, तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। उनके जैसा महान खिलाड़ी हमारे बारे में बोले, यह गर्व और सम्मान की बात है।

पारी में जड़े 12 गगनचूंबी छक्के

एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल थे। यानी 97 में से 92 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से बटोरे। उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत राजस्थान की टीम 243 रन तक पहुंची। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 196 रन पर सिमट गई।

यह भी पढ़ें: मेरा पूरा ध्यान रन बनाने पर था : गेल के रिकॉर्ड के बारे में नहीं पता था, इस सीजन वैभव ने जड़े 65 छक्के

ऑरेंज कैप टेबल टॉपर बने सूर्यवंशी

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं। उनके पास इस समय ऑरेंज कैप है। वे अब तक 15 मैचों में 680 रन बना चुके हैं। इस सीजन में उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। कम उम्र में जिस तरह वैभव रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं, उससे क्रिकेट जगत उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा मानने लगा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts