PlayBreaking News

मेरा पूरा ध्यान रन बनाने पर था :गेल के रिकॉर्ड के बारे में नहीं पता था, इस सीजन वैभव ने जड़े 65 छक्के

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के समय वैभव सूर्यवंशी से जब सवाल पूछा गया कि उन्हें क्रिस गेल के शतक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी थी। इस पर वैभव कहते हैं मुझे आउट होने के बाद ही इस रिकॉर्ड के बारे में पता पड़ा।
Follow on Google News
गेल के रिकॉर्ड के बारे में नहीं पता था, इस सीजन वैभव ने जड़े 65 छक्के

स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशीने IPL के एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद के खिलाफ 97 रन की पारी खेलकर एक बार फिर बता दिया कि खेलना चाहे आम मुकाबले हो या IPL वे अपनी नैचुरल पॉवर हिटिंग बल्लेबाजी वैसे ही जारी रखेंगे, जिसके लिए वे बने हैं। उन्होंने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली थी। हालांकि जब वे 97 रन पर खेल रहे तो तमाम फैंस और टीवी पर ये मैच देखने वाले हर प्रशंसक की नजरें थी कि वे यूनिवर्स बॉस यानि कि क्रिस गेल का 30 गेंदों में शतक का रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन थर्ड मैन पर खेला एक गलत शॉट ने उन्हें पवैलियन भेज दिया।

वैभव- मुझे पता ही नहीं था गेल के रिकॉर्ड के बारे में

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के समय वैभव सूर्यवंशी से जब सवाल पूछा गया कि उन्हें क्रिस गेल के शतक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी थी। इस पर वैभव कहते हैं मुझे आउट होने के बाद ही इस रिकॉर्ड के बारे में पता पड़ा। क्योंकि उस वक्त मेरा पूरा ध्यान टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर था। वे आगे कहते हैं... जब हम जीतते हैं तो हम बस उसी पॉजीटिव अप्रोच को आगे बढ़ाते हैं और नेक्स्ट मैच पर पूरा ध्यान देते हैं। अंत में उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि अगले मैच को भी इसी तरह जीतकर फाइनल में पहुंचने की है। 

8वें ओवर में प्रफुल्ल हिंगे ने किया आउट

97 रन की विस्फोटक पारी खेल रहे वैभव सूर्यवंशी की पारी का अंत 8वें ओवर में हुआ। गेंदबाजी कर रहे थे प्रफुल हिंगे, उन्होंने थर्ड मैन पर एक शॉट खेला और कैच सीधा स्मरण रविचंद्रन के हाथों में फंसा। इस वाकये के बारे में वैभव ने कहा कि वे शतक के लिए नहीं खेल रहे थे। उन्होंने शॉट खेलने से पहले थर्ड मैन पर फील्ड सेटिंग पर भी ध्यान दिखा और उसे देखने के बाद ही वह शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग खराब टाइमिंग के चलते वे थर्ड मैन के उपर से शॉट नहीं खेल सके और अपना विकेट गंवा बैठे। 

वैभव की 4 बड़ी बातें

  • राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन ठोककर तहलका मचा दिया। वे सबसे तेज IPL शतक के रिकॉर्ड से सिर्फ 3 रन दूर रह गए, लेकिन मैच के बाद उनका फोकस रिकॉर्ड नहीं, टीम की जीत पर दिखा।
  • वैभव ने माना कि यह बड़ा नॉकआउट मुकाबला था और यह बात उनके दिमाग में जरूर थी। हालांकि, मैच से पहले कोचों ने उन्हें साफ कहा था कि नेट प्रैक्टिस में जैसा खेलते हो, मैदान पर भी वैसा ही खेलो। साथ ही, गेम एन्जॉय करने और अतिरिक्त दबाव नहीं लेने की सलाह दी गई थी।
  • उनका मानना है कि उनकी टीम इससे भी बड़ा स्कोर बना सकती थी। उन्होंने कहा कि आउट होने के बाद भी उन्हें लग रहा था कि इस पिच पर 260 से ज्यादा रन बनाना संभव था। यानी उनकी नजर सिर्फ अपनी पारी पर नहीं, पूरी टीम के प्रदर्शन पर थी।
  • अपनी बेखौफ बल्लेबाजी का राज बताते हुए वैभव ने कहा कि वे मैच से पहले गेंदबाजों, विकेट और बाउंड्री साइज का पूरा अध्ययन करते हैं। उनका मानना है कि अगर बल्लेबाज पॉजिटिव रहता है तो दबाव गेंदबाज पर चला जाता है। वे उसी दबदबे को बनाए रखने की कोशिश करते हैं।

गेल का रिकॉर्ड टूटा

शतक भले नहीं आया, लेकिन वैभव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस सीजन में उनके नाम 65 छक्के हो चुके हैं, जबकि SRH के खिलाफ अकेले 12 सिक्स लगाए। 680 रनों में से 610 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से बनाए हैं। अब वे IPL इतिहास में एक सीजन में 60+ छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

क्रिकेट के लिए छोड़ी बोर्ड परीक्षा

सिर्फ 15 साल के वैभव ने क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा भी छोड़ दी थी। बिहार के ताजपुर स्थित मॉडेस्टी स्कूल के छात्र वैभव फिलहाल 9वीं पास हैं और उनका पूरा फोकस क्रिकेट करियर पर है। जिसके बाद वे कई मौकों पर अपनी विस्फोटक और बेखौफ पारी से दुनियाभर का ध्यान आसानी से खींच लेते हैं। 

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts