Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सात समंदर पार छाया वैभव का जलवा :WWE स्टार बने फैन; रियान पराग का आया मजेदार रिएक्शन

ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'ओएमजीजीजी... याद नहीं मैंने 2K में कितने फ्यूचर शॉक डीडीटी लगाए हैं।'
WWE स्टार बने फैन; रियान पराग का आया मजेदार रिएक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार प्रदर्शन से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी बल्लेबाजी ने क्रिकेट फैंस से लेकर तमाम दिग्गजों को काफी प्रभावित किया है। वहीं अब उनकी लोकप्रियता सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रही, बल्कि दूसरे खेलों के बड़े खिलाड़ी भी उनके फैन बनते नजर आ रहे हैं। हाल ही में WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने वैभव की जर्सी पहनकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद यह मामला काफी चर्चा में आ गया।

मैकइंटायर ने वैभव की जर्सी में किया वर्कआउट

ड्रू मैकइंटायर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह जिम में वर्कआउट करते दिखाई दिए। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी टी-शर्ट ने खींचा, क्योंकि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पहन रखी थी। ड्रू ने वीडियो के साथ “Chosen One” यानी खास इंसान लिखा। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। फैंस का मानना है कि यह वैभव की बढ़ती लोकप्रियता का बड़ा संकेत है।

रियान पराग का कमेंट हुआ वायरल

ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'ओएमजीजीजी... याद नहीं मैंने 2K में कितने फ्यूचर शॉक डीडीटी लगाए हैं।' रियान का यह कमेंट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक अकाउंट ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'निश्चित तौर पर', यानी वैभव सच में 'विशेष रूप से चुने गए इंसान' हैं।

यह भी पढ़ें: लगातार दूसरी बार IPL के फाइनल में RCB : जीत के बाद विराट ने अनुष्का को लगाया गले, मोमेंट्स वायरल

एलिमिनेटर मुकाबले पर टिकी सबकी नजर

अब सभी की नजरें राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले पर हैं। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में पहुंचेगी।
वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में राजस्थान के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वह एलिमिनेटर में जोरदार वापसी करेंगे।

SRH के सामने सूर्यवंशी तूफान

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी बरकरार रखने के इरादों के साथ मैदान में उतरेगी। कप्तान पैट कमिंस की टीम ने लीग चरण में राजस्थान को दो बार हरा चुकी है। लेकिन इस बार वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और बढ़ता आत्मविश्वास राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts