Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘सॉरी मम्मी... अब और नहीं सहा जाता’!8 महीने की शादी, आखिरी VIDEO में बया किया दर्द

उत्तराखंड के देहरादून से सामने आई घटना ने सबको हैरान कर दिया। यहां रहने वाली सरकारी शिक्षिका ने शादी के 8 महीने बाद आत्महत्या करली, मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया जिसमें वह अपनी मां से माफी मांगती नजर आ रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
8 महीने की शादी, आखिरी VIDEO में बया किया दर्द
शादी के 8 महीने बाद आत्महत्या करली।

उत्तराखंड के देहरादून से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। शादी के सिर्फ 8 महीने बाद सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले सृष्टी ने अपनी मां के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में सृष्टि कहती हैं, ‘सॉरी मम्मी... मैं ऐसे जा रही हूं, लेकिन अब और सहन नहीं होता। मैं इनकी मानसिकता नहीं बदल सकी’। जानकारी के मुताबिक, सृष्टि की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी। सौरभ सचिवालय में नौकरी करता हैं, जबकि सृष्टि पौड़ी में सरकारी टीचर थीं। परिवार का कहना है कि शादी के कुछ ही महीनों बाद सृष्टि की जिंदगी में परेशानियां शुरू हो गई थीं।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

सृष्टि की मां का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज और दूसरी बातों को लेकर लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। उसे ‘मनहूस’ कहकर अपमानित किया जाता था और घर में होने वाली हर बुरी घटना का जिम्मेदार भी उसी को ठहराया जाता था। परिवार का कहना है कि ससुर के निधन के बाद उस पर मानसिक दबाव और बढ़ गया था।

ये भी पढ़ें: सड़क पर बिखरा 12 साल का रिश्ता: पुलिस वाले ने मेरा घर तोड़ दिया..." कहते हुए बीच सड़क पर पत्नी को बेल्ट से पीटा

दो दिन तक नहीं हुआ संपर्क

परिजनों के मुताबिक, 28 और 29 जुलाई को सृष्टि से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने एक परिचित को घर भेजा। तभी पता चला कि सृष्टि को अस्पताल ले जाया गया है। जब परिवार देहरादून पहुंचा, तब उन्हें उसकी मौत की खबर मिली। उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने समय पर उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी।

पति, सास और ननद पर केस दर्ज

परिजनों की शिकायत के बाद डोईवाला पुलिस ने पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी और ननद चारू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर सृष्टि को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

ये भी पढ़ें: नकली प्लास्टर कांड में जांच तेज: इलाज के रिकॉर्ड जब्त, गिरफ्तारी से जेल तक की पूरी प्रक्रिया खंगाल रही पुलिस

पुलिस कर रही जांच?

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक सबूत, वीडियो और बाकी सभी साक्ष्यों की जांच होगी। जांच में जो भी सच सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts