Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सड़क पर बिखरा 12 साल का रिश्ता:पुलिस वाले ने मेरा घर तोड़ दिया..." कहते हुए बीच सड़क पर पत्नी को बेल्ट से पीटा

बॉम्बे हॉस्पिटल के पास हाई-वोल्टेज ड्रामा, वायरल वीडियो में पति ने पुलिसकर्मी को बताया रिश्ता टूटने की वजह; पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत
पुलिस वाले ने मेरा घर तोड़ दिया..." कहते हुए बीच सड़क पर पत्नी को बेल्ट से पीटा
सड़क पर मारपीट करते हुए

इंदौर। शहर के बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र में गुरुवार को पति-पत्नी के बीच हुआ हाई-वोल्टेज विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। वायरल वीडियो में एक युवक अपनी पत्नी को बीच सड़क बेल्ट से पीटता दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन कुछ समय तक किसी की भी हिम्मत बीच-बचाव करने की नहीं हुई। आखिरकार एक राहगीर ने हस्तक्षेप कर महिला को बचाने की कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पति लगातार चिल्लाता रहा कि "12 साल का प्यार सिर्फ 12 मिनट में खत्म हो गया... पुलिस वाले के चक्कर में मेरा घर उजड़ गया।"

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना बॉम्बे हॉस्पिटल के पास की बताई जा रही है। जानकारी सामने आई है कि पति ने अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ देखा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसक रूप ले बैठा। गुस्से में पति ने बेल्ट निकालकर पत्नी की सरेराह पिटाई शुरू कर दी। महिला खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी लगातार मारपीट करता रहा।

ये भी पढ़ें: नकली प्लास्टर कांड में जांच तेज: इलाज के रिकॉर्ड जब्त, गिरफ्तारी से जेल तक की पूरी प्रक्रिया खंगाल रही पुलिस

विवाद के दौरान पति ने पत्नी के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और उसे सड़क पर पटक दिया, जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग करता दिखाई दे रहा है, जिसे स्थानीय लोग पुलिसकर्मी बता रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक उसकी पहचान या मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: Bharat Tiwari Case: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, पहली गोली चलाने वाले STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

दूसरे वीडियो में नया मोड़

देर रात इसी घटनाक्रम से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया, जिसने मामले को नया मोड़ दे दिया। इस वीडियो में पत्नी की पिटाई करने वाला युवक कथित पुलिसकर्मी से ही उलझता नजर आ रहा है। दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई होती है। कुछ देर तक दोनों एक-दूसरे से गुत्थमगुत्था रहे, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।  वायरल वीडियो में पति पुलिसकर्मी पर अपनी शादीशुदा जिंदगी टूटने का आरोप लगाते हुए दिखाई देता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे से साढ़े पांच घंटे पूछताछ, थाने के बाहर जुटे कार्यकर्ता

अब तक थाने में नहीं पहुंचा मामला

हैरानी की बात यह है कि घटना के कई वीडियो वायरल होने के बावजूद देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से संबंधित थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उनके संज्ञान में हैं। यदि किसी पक्ष की शिकायत मिलती है या जांच में कोई संज्ञेय अपराध सामने आता है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts