Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नहाते समय का बनाया वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल, युवती ने लगाए पिता के दोस्त पर गंभीर आरोप

कानपुर के चमनगंज में युवती ने पिता के दोस्त पर कथित आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये मांगे और चेन व नकदी ली। बाद में शादी और दूसरी पत्नी बनाकर रखने की बात कही। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच एसीपी को सौंप दी है।
Follow on Google News
नहाते समय का बनाया वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल, युवती ने लगाए पिता के दोस्त पर गंभीर आरोप
कानपुर के चमनगंज में युवती ने पिता के दोस्त पर कथित आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के चमनगंज इलाके से एक युवती ने अपने दिवंगत पिता के दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसका कथित आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और इसके बदले 5 लाख रुपये मांगे। युवती के मुताबिक, दबाव में उसने सोने की चेन और 15 हजार रुपये भी दिए। इसके बाद आरोपी ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया।

पिता का दोस्त था आरोपी

पीड़िता के मुताबिक, शानू उर्फ तौफीक नाम का व्यक्ति होजरी का कारोबार करता है और उसके पिता का दोस्त था। दोनों के कारोबार से जुड़े होने के कारण शानू का उनके घर आना-जाना था। युवती और उसके भाई-बहन उसे अंकल कहकर बुलाते थे। पिता की बीमारी से मौत के बाद भी उसका परिवार से संपर्क बना रहा।

मोबाइल पर आया मैसेज, फिर शुरू हुई कथित ब्लैकमेलिंग

युवती का आरोप है कि करीब एक महीने पहले उसके मोबाइल पर शानू का मैसेज आया। इसमें उसे बताया गया कि उसका नहाते समय बनाया गया कथित वीडियो वायरल हो रहा है। युवती घबरा गई और उसने वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति को रोकने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद शानू ने उसे फोन कर वीडियो घरवालों को भेजने की धमकी दी और 5 लाख रुपये की मांग की।

ये भी पढ़ें: चीन में डोभाल की एंट्री क्यों खास? चिकननेक और जिनपिंग की भारत यात्रा पर बड़ा दांव!

चेन और 15 हजार रुपये देने का आरोप

पीड़िता के मुताबिक, उसके पास 5 लाख रुपये नहीं थे। आरोप है कि उसने आरोपी के कहने पर घर के बाहर कागज पर ‘OK’ लिखकर पैसे देने के लिए तैयार होने का संकेत दिया। इसके बाद उसने एक सोने की चेन और 15 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने कथित तौर पर फिर फोन किया और कहा कि वीडियो वायरल करने वाला व्यक्ति अभी नहीं माना है। युवती ने जब उससे आगे क्या करना है पूछा तो आरोपी ने कथित तौर पर उससे शादी करने और उसके साथ रहने की बात कही।

दूसरी पत्नी बनाने और फ्लैट दिलाने का भी आरोप

युवती का आरोप है कि जब उसने आरोपी की पहली पत्नी के बारे में सवाल किया तो उसने उसे दूसरी पत्नी बनाकर रखने की बात कही। साथ ही उसके लिए एक फ्लैट दिलाने का दावा भी किया। पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी उसे लगातार परेशान करने लगा।

भाई ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया

लगातार परेशान होने के बाद युवती ने अपने भाई को पूरी घटना बताई। इसके बाद दोनों भाई-बहन ने आरोपी को मिलने के बहाने मोतीझील बुलाया। वहां युवती के भाई ने उसे पकड़ लिया और बाद में चमनगंज पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उस समय चमनगंज चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया और आरोपी को छोड़ दिया गया। हालांकि, युवती का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया।

ये भी पढ़ें: धार में कांवड़ यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से गिरी, एक की मौत; 19 घायल

पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

इसके बाद युवती ने पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से शिकायत की। उसने आरोपी के साथ हुई कथित व्हाट्सऐप चैट और बातचीत के कुछ ऑडियो भी पुलिस को सौंपे हैं। nपुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। मामले की जांच एसीपी सीसामऊ को सौंपी गई है। पहले कथित तौर पर समझौता कराने वाले पुलिसकर्मी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर के स्टाफ ऑफिसर सुबोध कुमार के मुताबिक, युवती पुलिस कमिश्नर के सामने पेश हुई थी। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts