Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंजाब में भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल टूटा, दो ट्रक फंसे; एक में लगी आग

पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर पसियाना गांव के पास भाखड़ा नहर का लोहे का पुल ढह गया। हादसे में दो ट्रक फंस गए, जबकि एक ट्रक में आग लग गई।
पंजाब में भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल टूटा, दो ट्रक फंसे; एक में लगी आग

पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर पसियाना गांव के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक ढह गया। हादसे के समय पुल से गुजर रहे दो ट्रक टूटे हुए हिस्से में फंस गए। इनमें से एक ट्रक में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सुबह करीब 5 बजे ढहा पुल

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। उस समय कुछ वाहन पुल से गुजर रहे थे। अचानक पुल का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल ढहने के दौरान जोरदार आवाज सुनाई दी। हादसे में दो ट्रक टूटे हुए हिस्से में फंस गए, जिनमें से एक ट्रक में आग लग गई।

X Post

पहले से पुल में हो रहा था कंपन

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे से पहले पुल हिल रहा था। उसमें झटके और कंपन महसूस किए जा रहे थे। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुल को मरम्मत के लिए बंद कर दिया जाता, तो शायद इस हादसे को टाला जा सकता था।

बिहार के अररिया में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी में समाई 7 दोस्तों की स्कॉर्पियो, 6 की मौत, एक घायल

दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकलकर्मियों की तत्परता से आग को और फैलने से रोक लिया गया। पुलिसकर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाए। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुल टूटने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts