मुंडन संस्कार से पहले ही उजड़ गया परिवार :उन्नाव में दो ट्रकों के बीच पिसी बोलेरो, 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो कार दो ट्रकों के बीच फंस गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। परिवार मुंडन संस्कार के लिए जा रहा था, तभी ओवरटेक के दौरान हादसा हो गया।
Follow on Google News
उन्नाव में दो ट्रकों के बीच पिसी बोलेरो, 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार (29 अप्रैल) को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने एक पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। ओवरटेक करने की कोशिश में एक बोलेरो गाड़ी दो ट्रकों के बीच फंस गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मुंडन संस्कार के लिए जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, मौरावां गांव का एक परिवार बोलेरो से बक्सर गांव स्थित चंडी देवी मंदिर जा रहा था। परिवार एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराने निकला था। गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

ओवरटेक बना हादसे की वजह

यह हादसा उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। जैसे ही बोलेरो सुमेरपुर पुल के पास पहुंची, ड्राइवर ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने वाले ट्रक से टकरा गई।

ये भी पढ़ें: जकार्ता में भीषण रेल हादसा... खड़ी ट्रेन से टकराई एक्सप्रेस, 14 की मौत, 84 से ज्यादा घायल

दो ट्रकों के बीच फंसी बोलेरो

टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने भी बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो दोनों ट्रकों के बीच बुरी तरह फंस गई और पूरी तरह पिचक गई। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग गाड़ी में बुरी तरह फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: कुछ ही पलों में सब कुछ खत्म… निवाड़ी में खड़े ट्रॉले में घुसा डंपर, जीजा-साले की जिंदा जलकर मौत

सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के अनुसार, हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts