PlayBreaking News

UP पुलिस में बड़ा फेरबदल:206 डिप्टी SP का ट्रांसफर, कई जिलों को मिले नए अधिकारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 206 PPA अधिकारियों (डिप्टी SP) के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी बटालियनों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Follow on Google News
206 डिप्टी SP का ट्रांसफर, कई जिलों को मिले नए अधिकारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 206 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये ट्रांसफर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

इस सूची में कई जिलों के क्षेत्राधिकारी (CO), सहायक पुलिस आयुक्त (ASP) और पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं। कई अधिकारियों को जिलों से कमिश्नरेट सिस्टम में भेजा गया है, जबकि कुछ को PAC, CID, रेलवे पुलिस और विशेष सुरक्षा इकाइयों में नई तैनाती मिली है।

कई जिलों में बदले गए डिप्टी SP

तबादला सूची के मुताबिक, कई जिलों को नए डिप्टी SP मिले हैं। जितेंद्र कुमार को शाहजहांपुर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। अनिरुद्ध कुमार को महोबा भेजा गया है। अभिषेक सिंह को बलरामपुर, पंकज पंत को रामपुर और शिव ठाकुर को सहारनपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह अमित कुमार को मीरजापुर, अभिषेक कुमार यादव को लखीमपुर खीरी, रवि प्रकाश सिंह को फतेहपुर और रत्नेश्वर सिंह को झांसी का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। धर्मेंद्र कुमार सिंह को कानपुर देहात और हेमंत उपाध्याय को बरेली में तैनाती मिली है।

यह भी पढ़ें: UP News: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कार्यक्रम, सीएम योगी बोले-जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा उत्सव

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

ट्रांसफर आदेश में कई अन्य महत्वपूर्ण नाम भी शामिल हैं। प्रवीण कुमार तिवारी को मथुरा, हर्षित चौहान को सीतापुर, रविंद्र कुमार सिंह को महराजगंज, मुनीश चंद्र को हापुड़ और रजनीश कुमार उपाध्याय को कासगंज का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

पवन कुमार वर्मा को LIU अयोध्या का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वहीं प्रशांत सिंह को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित पांडेय को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात किया गया है।

कमिश्नरेट और विशेष इकाइयों में भी बदलाव

सरकार ने केवल जिलों में ही नहीं, बल्कि कमिश्नरेट और विशेष इकाइयों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं। कई अधिकारियों को लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, कानपुर, प्रयागराज और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में भेजा गया है। कुछ अधिकारियों को मुख्यमंत्री सुरक्षा, सचिवालय सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, सीआईडी, एटीएस, ईओडब्ल्यू, एससीआरबी और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

राजधानी लखनऊ में तैनात एसीपी विकास कुमार जायसवाल का उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ में स्थानांतरण किया गया है। वहीं कई अधिकारियों को पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों और पीएसी बटालियनों में भी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: CG news मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ा फेरबदल: अधिकारियों के बीच नए सिरे से बंटीं जिम्मेदारियां

प्रमोट अधिकारियों को भी मिली पहली पोस्टिंग

इस ट्रांसफर लिस्ट में ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें हाल ही में इंस्पेक्टर से डिप्टी SP पद पर पदोन्नत किया गया था। प्रमोशन के बाद उन्हें पहली बार नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पिछले महीने 44 ASP का हुआ था तबादला

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने उत्तर प्रदेश सरकार ने 44 एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) अधिकारियों का भी तबादला किया था। इनमें से 33 अधिकारी हाल ही में डिप्टी SP से प्रमोट होकर ASP बने थे।

'लेडी सिंघम' श्रेष्ठा ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी

पिछले महीने हुए तबादलों में सबसे ज्यादा चर्चा IPS अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर की रही थी। उन्हें लखनऊ में एटीएस में एएसपी के पद पर तैनात किया गया था। श्रेष्ठा ठाकुर को लोग 'लेडी सिंघम' के नाम से भी जानते हैं। वह मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली हैं और साल 2012 में UPSC परीक्षा पास कर पुलिस सेवा में आई थीं।

वह साल 2017 में उस समय सुर्खियों में आई थीं जब बुलंदशहर में CO रहते हुए एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के साथ उनकी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद उनका नाम पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था।

सरकार का क्या है उद्देश्य?

सरकार का कहना है कि यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए किया गया है। लंबे समय से एक ही जगह तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देकर पुलिसिंग में नई ऊर्जा लाने की कोशिश की गई है।

कई बड़े जिलों में हुआ बदलाव

इस ट्रांसफर लिस्ट में लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, अयोध्या, बरेली, झांसी और गौतमबुद्धनगर जैसे महत्वपूर्ण जिलों और कमिश्नरेटों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। आने वाले दिनों में इन अधिकारियों के नई तैनाती वाली जगहों पर कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

अधिकारी का नाम

नई पोस्टिंग

अधिकारी का नाम

नई पोस्टिंग

जितेन्द्र कुमार-II

जनपद शाहजहाँपुर

अनिरूद्ध कुमार

जनपद महोबा

अशोक कुमार मिश्रा-II

30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा

अभिषेक सिंह

जनपद बलरामपुर

अजय कुमार श्रोतिया

जनपद अमरोहा

पंकज पंत

जनपद रामपुर

उदय प्रताप सिंह-II

कमिश्नरेट लखनऊ

शिव ठाकुर

जनपद सहारनपुर

दीपक कुमार सिंह-II

जनपद शाहजहाँपुर

मनीष कुमार यादव

04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज

अमित कुमार पांडेय

कमिश्नरेट कानपुर नगर

अमित कुमार

जनपद मीरजापुर

संजीव कुमार शर्मा

जनपद अलीगढ़

महीपाल सिंह

45वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़

अवधेश कुमार विश्वकर्मा

कमिश्नरेट वाराणसी

गणेश कुमार

पीटीसी मुरादाबाद

प्रशान्त सिंह

कमिश्नरेट वाराणसी

विवेक जावला

जनपद सम्भल

पवन कुमार वर्मा

एलआईयू अयोध्या

विवेक वार्ष्णेय

मण्डलाधिकारी आगरा

इन्द्र पाल सिंह

सीआईडी मुख्यालय, लखनऊ

रवि प्रकाश सिंह

जनपद फतेहपुर

रत्नेश्वर सिंह

जनपद झांसी

रूपेन्द्र कुमार गौड़

मण्डलाधिकारी अलीगढ़

अरूण कुमार सिंह-V

जनपद एटा

अभिषेक कुमार यादव

जनपद खीरी

राम प्रकाश-II

जनपद मेरठ

राजीव कुमार सिसोदिया

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

अनिवेश Kumar सिंह

जनपद अलीगढ़

धर्मेन्द्र कुमार सिंह

जनपद कानपुर देहात

देवेन्द्र कुमार-I

रेलवे सहारनपुर

सतीश कुमार राय

06वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ

हेमंत उपाध्याय

जनपद बरेली

चित्रांशु गौतम

जनपद बहराइच

राजू निषाद

जनपद अयोध्या

भगत सिंह

44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ

प्रयांक जैन

एडीजी जोन प्रयागराज

संतोष कुमार सिंह-III

जनपद रायबरेली

स्तुति सिंह

जनपद सम्भल

वीर सिंह

कमिश्नरेट वाराणसी

संजीव कुमार-I

ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ

सुधीर कुमार सिंह

सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय लखनऊ

प्रवीण कुमार तिवारी

जनपद मथुरा

हर्षित चौहान

जनपद सीतापुर

रविन्द्र कुमार सिंह

जनपद महराजगंज

मनोज कुमार सिंह

एएनटीएफ प्रयागराज

संदीप कुमार वर्मा

मण्डलाधिकारी मेरठ

सर्जना सिंह

49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर

अमर दीप कुमार मौर्या

कमिश्नरेट गाजियाबाद

अरविन्द कुमार-II

स्थानान्तरण निरस्त

राशिद अली खान

05वीं वाहिनी एसएसएफ, सहारनपुर

ज्योतिश्री

कमिश्नरेट कानपुर नगर

अभिषेक कुमार पटेल

जनपद अलीगढ़

रघुराज

लोकायुक्त कार्यालय लखनऊ

विनोद कुमार

23वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद

सुजीत कुमार राय

जनपद रायबरेली

हरेन्द्र सिंह यादव

03वीं वाहिनी एसएसएफ, प्रयागराज

प्रतीक कुमार

जनपद अयोध्या

डॉ. प्रदीप कुमार सिंह

जनपद अमरोहा

आशीष निगम

जनपद रायबरेली

देव आनन्द

20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़

हर्ष मोदी

जनपद उन्नाव

राज कमल

जनपद पीलीभीत

पंकज वर्मा

पुलिस अकादमी मुरादाबाद

अनिल कुमार कपरवान

एटीएस लखनऊ

अंजनी कुमार राय

सचिवालय सुरक्षा लखनऊ

मुनीश चन्द्र

जनपद हापुड़

शैलेन्द्र कुमार बाजपेई

37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर

श्वेता आशुतोष ओझा

विधि प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय

रजनीश कुमार उपाध्याय

जनपद कासगंज

रितेश त्रिपाठी

एसीओ सेक्टर मेरठ

मयंक तिवारी

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

सन्तोष कुमार सिंह

जनपद फिरोजाबाद

विनीता

पीटीएस मेरठ

शुचिता सिंह

कमिश्नरेट गाजियाबाद

अमन सिंह

जनपद सम्भल

रक्षपाल सिंह

जनपद झांसी

आशीष शर्मा

एटीएस लखनऊ

सुमित त्रिपाठी

जनपद भदोही

अभय प्रताप मल्ल

जनपद बलरामपुर

राजीव द्विवेदी

जनपद प्रतापगढ़

अजय विक्रम सिंह

20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़

श्वेता वर्मा

कमिश्नरेट आगरा

गौरव उपाध्याय

कमिश्नरेट लखनऊ

भास्कर कुमार

जनपद गाजीपुर

देवेश सिंह-II

जनपद बरेली

प्रफुल्ल कुमार गुप्ता

सीआईडी मुख्यालय लखनऊ

शिखा भारती

एससीआरबी लखनऊ

शक्ति सिंह

जनपद बाराबंकी

विदुष सक्सेना

जनपद शाहजहाँपुर

प्रभात राय

जनपद सोनभद्र

शुभम कुमार

कमिश्नरेट लखनऊ

अनिल कुमार सिंह

जनपद बस्ती

विकास कुमार जायसवाल

मुख्यमंत्री सुरक्षा लखनऊ

रविन्द्र प्रताप सिंह

जनपद प्रतापगढ़

मिथिलेश कुमार तिवारी

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

दयाशंकर द्विवेदी

खाद्य प्रकोष्ठ मेरठ

राजेश कुमार सिंह

कमिश्नरेट लखनऊ

अजीत सिंह चौहान

जनपद चन्दौली

इश्तियाक अहमद

एसडीआरएफ लखनऊ

 

 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts