Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आगरा में बड़ा हादसा, यमुना नदी में नहाने गई 6 किशोरियां डूबीं, 4 की मौत; गांव में पसरा मातम

Follow on Google News
आगरा में बड़ा हादसा, यमुना नदी में नहाने गई 6 किशोरियां डूबीं, 4 की मौत; गांव में पसरा मातम
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नगला स्वामी गांव की 6 किशोरियां यमुना नदी में नहाने गई थीं, जहां पैर फिसलने के बाद सभी गहराई में चली गईं। घटना में चार किशोरियों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गर्मी से राहत पाने गई थीं यमुना

घटना सुबह 11 बजे की है जब 10 से 16 साल की उम्र की छह लड़कियां यमुना नदी में नहाने पहुंचीं। पानी में उतरते समय एक लड़की का पैर फिसल गया, जिसके बाद बाकी किशोरियां भी उसे बचाने में गहराई में चली गईं।

गोताखोरों ने निकाले शव

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। तीन किशोरियों को तुरंत बाहर निकाला गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। बाकी चार लड़कियों की मौत हो चुकी थी। मरने वाली किशोरियों में दिव्या, नैना, मुस्कान और संध्या शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इनमें दो किशोरियां अपने रिश्तेदारों के घर आई थीं और सभी एक ही परिवार की थीं। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। देखें VIDEO... घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस कमिश्नर रामबदन सिंह और जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

गांव में कोहराम, परिजन सदमे में

इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। मृतक बच्चियों के परिजन गहरे सदमे में हैं। प्रशासन ने लोगों से संयम रखने की अपील की है और बचाव के लिए उचित प्रबंधन की बात कही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts